एक्सप्लोरर

Malaika Arora ने एक्टिंग को लेकर ब्वॉयफ्रेंड Arjun Kapoor को छोड़ इस शख्स से ली थी सलाह, जानिए क्या है पूरा मामला

Moving In With Malaika: मलाइका अरोड़ा को फेमस डायरेक्टर फरहाद सामजी ने एक रोल ऑफर किया था, जिसके लिए उन्होंने अर्जुन कपूर नहीं बल्कि इस शख्स की सलाह ली थी.

Moving In With Malaika: एटरटेनमेंट इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने शो मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika) को लेकर सुर्खियों में हैं. ये शो 5 दिसंबर से शुरू हो चुका है, जिसमें मलाइका फरहान खान के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे कर चुकी हैं. वह अरबाज खान (Arbaaz Khan) के साथ अपने तलाक को लेकर भी बात कर चुकी हैं. अब उन्होंने शो में बताया कि फरहाद सामजी (Farhad Samji) ने उन्हें एक रोल ऑफर किया था, जिसके लिए उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को छोड़कर किसी और से सलाह ली थी.

मलाइका अरोड़ा को मिला था ऐसा रोल

'मूविंग इन विद मलाइका' में मलाइका बताती हैं कि फरहाद सामजी ने उन्हें एक स्क्रिप्ट सुनाई, जो 100 पेजों की है. इसमें 90 पेज में मलाइका के डायलॉग्स हैं. फरहाद, मलाइका से कहते हैं कि उनका रोल एक मिडिल क्लास लड़की का है, जो सिर्फ हिंदी में बात करती है और वह स्टैंडअप कॉमेडियन बनना चाहती है. अगर उसके सामने कोई इंग्लिश बोलता है, तो वह भड़क जाती है. लड़की एक ट्रेडिशनल फैमिली से आती है, लेकिन बहुत बड़बोली है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

रोल सुनकर कंफ्यूज हुईं मलाइका अरोड़ा

फरहाद सामजी से अपना रोल जानने के बाद मलाइका अरोड़ा कंफ्यूज हो जाती हैं कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए हां बोलना चाहिए या नहीं. वह अपना डिसीजन बताने के लिए कुछ वक्त मांगती हैं. इसके बाद इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खास दोस्त नेहा धूपिया से बात करती हैं और पूछती हैं कि क्या उन्हें ये रोल करना चाहिए. वह ये भी बताती है कि उन्होंने बहन अमृता अरोड़ा से इसे लेकर बात की है तो उसका कहना है कि उन्हें ये रोल ट्राई करना चाहिए.

मलाइका ने नहीं ली अर्जुन कपूर की सलाह

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की ये बात सुनकर नेहा धूपिया (Neha Dhupia) कहती हैं कि वह अमृता अरोड़ा से सजेशंस क्यों ले रही हैं. वह 15 साल पहले फिल्मों में काम करती थी. इससे अच्छा तो उन्हें बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से उनकी राय लेनी चाहिए, क्योंकि वह फिल्मों में काम कर रहे हैं. इस बातचीत के दौरान नेहा, मलाइका से कहती हैं कि उन्हें इस रोल के लिए पहले एक बार स्टैंडअप कॉमेडी में अपना हाथ आजमाना चाहिए. अब देखना होगा कि अगले एपिसोड में क्या होता है.

यह भी पढ़ें-HIT 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'हिट 2' का जलवा, जानें 5 दिनों में की कितनी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 4.30 बजे तक 34 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
Video: 'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस
'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने 'आवारापन 3' पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस, देखें वीडियो
Awarapan 2 Worldwide BO Collection: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget