एक्सप्लोरर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की Wedding पर आया उनके करीबी का ये बड़ा बयान

काफी समय से अर्जुन और मलाइका के डेटिंग की खबरें हैं और अब ये दोनों एक साथ कभी गाड़ी में तो कभी पार्टी करते नज़र भी आने लगे हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा का बर्थडे खास बनाने अर्जुन कपूर इटली पहुंचे थे.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शादी की खबर में हर किसी की दिलचस्पी है. काफी समय से इस कपल के डेटिंग की खबरें हैं और अब ये दोनों एक साथ कभी गाड़ी में तो कभी पार्टी करते नज़र भी आने लगे हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा का बर्थडे खास बनाने अर्जुन कपूर इटली  पहुंचे थे. दोनों वहां से क्वालिटी टाइम बिताकर जब मुंबई आए तो मुस्कुराते दिखे. इसके बाद से ही शादी की खबरें आने लगीं. कुछ दिनों पहले फिल्मफेयर ने बताया कि दोनों अगले साल शादी करने वाले हैं. अब डीएनए ने अपने सूत्रों के मुताबिक लिखा है कि हाल फिलहाल दोनों शादी रचाने की नहीं सोच रहे.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की Wedding पर आया उनके करीबी का ये बड़ा बयान

डीएनए ने मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के एक करीबी से बात करने के बाद लिखा है कि ये कपल अभी शादी के बारे में नहीं सोच रहा. इनके करीबी ने बताया, ''अर्जुन कपूर और मलाइका एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. दोनों अपने इस खूबसूरत रिश्ते को एक्सप्लोर कर रहे हैं. हमें उन्हें हमें छोड़ देना चाहिए. हाल फिलहाल तो वो दोनों शादी नहीं कर रहे हैं.''

उन्होंने आगे बताया, ''अर्जुन कपूर को बहन से काफी लगाव है. जब तक उनकी बहन अंशुला सहमत नहीं होती तब तक वो सेटल नहीं होंगे. अभी तो मलाइका ने अर्जुन को जानना शुरू ही किया है. दोनों का ये प्यार भरा रिश्ता अभी शुरू हुआ है और दोनों को पता है कि वो एक दूसरे का साथ इन्जॉय करना चाहते हैं. अर्जुन अपने फिल्मी करियर में बिजी हैं तो वहीं मलाइका का शेड्यूल भी बहुत व्यस्त हैं. रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने में अभी बहुत समय है.''

आपको बता दें कि हाल ही मलाइका और अर्जुन दोनों ने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी भी सेलिब्रेट की जिसकी तस्वीरें एबीपी न्यूज़ ने आपको दिखाई थीं.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की Wedding पर आया उनके करीबी का ये बड़ा बयान

मलाइका अरोड़ा रिएलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट को जज कर रही हैं. हाल ही में जब अर्जुन कपूर अपनी फिल्म को प्रमोट करने वहां पर पहुंचे तो मलाइका का हाथ थामे स्टेज पर नज़र आए. दोनों ने यहां पर साथ में डांस भी किया.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की Wedding पर आया उनके करीबी का ये बड़ा बयान

इन सबके बाद ही ऐसी खबरें आईं कि दोनों ने अगले साल शादी रचाने का फैसला किया है. हालांकि अभी तक पब्लिकली ना तो इन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा है और ना ही किसी करीब ने सामने आकर शादी पर कोई बयान दिया है.

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से 1998 में शादी रचाई थी. दोनों ने 2016 में अपनी राहें अलग करते हुए तलाक ले लिया. इनके दो बेटे भी हैं. 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की Wedding पर आया उनके करीबी का ये बड़ा बयान

इन दिनों मलाइका जहां अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं तो वहीं अरबाज खान भी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया के साथ हर जगह नज़र आते हैं. जियोर्जिया के साथ अरबाज अक्सर ही टाइम स्पेंड करते नजर आते है. इतना ही नहीं, अरबाज खान और उनके परिवार के साथ जियोर्जिया अर्पिता खान शर्मा के घर हुई ईद की पार्टी में भी शिरकत करने पहुंचीं थी. यहां देखें तस्वीरें

हाल ही में जब अरबाज़ से परफेक्ट और कामयाब रिश्ते को लेकर सवाल किया गया था. इस पर उन्होंने कहा, “मैंने 21 सालों तक कोशिश की लेकिन मैं एक पहलू पर कामयाब नहीं हो पाया. लेकिन ठीक है, ठीक है. बहुत से लोग तो इतने लंबे वक्त तक कोशिश भी नहीं करते.”

VIDEO: अर्जुन कपूर से शादी के सवाल पर देखिए क्या बोली मलाइका अरोड़ा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?
'कानूनी कार्रवाई करेंगे...' टाइगर पर फायरिंग के बाद टीम का बयान, किसे दी वॉर्निंग?
Dussehra BO Live Updates: दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, 'प्रहार'-'नई नवेली' पर भारी पड़ रही 'दृश्यम 3' कैसा है हाल?
दशहरा पर 'जेलर 2' की धूम, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' का कैसा है हाल?
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
रणवीर-दीपिका ने 'देवी' रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget