एक्सप्लोरर

'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री को कास्ट करने के लिए निर्देशक को करने पड़े थे इतने जतन, बेटे अभिमन्यु ने किया खुलासा

इस फिल्म के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे. रिपोर्ट्स की मानें तो पहले फिल्म के लिए दीपक तिजोरी और विंदु दारा सिंह को अप्रोच किया गया था.

नई दिल्ली: अभिनेता सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' जब रिलीज़ हुई थी, तो लोगों को बेहद पसंद आई थी. इसी फिल्म से भाग्यश्री ने रुपहले परदे पर कदम रखा था. पहली ही फिल्म से भाग्यश्री स्टार बन गई थीं. लेकिन इस फिल्म में काम करने का फैसला उन्होंने इतनी आसानी से नहीं लिया, बल्कि निर्देशक सूरज बड़जात्या को उन्होंने काफी इंतज़ार करवाया तब कहीं जाकर हामी भरी थी. सालों बाद इस बात का खुलासा अब उनके बेटे अभिमन्यु दसानी ने किया है.

भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने बताया है कि कैसे उनकी मां ने 'मैंने प्यार किया' के निर्देशक सूरज बड़जात्या को अपने पीछे घुमाया. दरअसल भाग्यश्री फिल्म करने के लिए तैयार नहीं थी. लेकिन सूरज उन्हें ही कास्ट करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने करीब एक महीने तक भाग्यश्री को मनाने की कोशिश की.

सूरज बड़जात्या के महीने भर तक फिल्म करने के लिए मनाने के बाद भाग्यश्री ने हां कर दी थी. अब उनके बेटे अभिनेता अभिमन्यु ने भी ख्वाहिश जताई है कि वो भी इतने खुशकिस्मत बन जाएं कि निर्देशक उन्हें फिल्म में लेने के लिए उनके पीछे पड़े. उन्होंने इस भावना को कमाल का बताया है.

गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे. रिपोर्ट्स की मानें तो पहले फिल्म के लिए दीपक तिजोरी और विंदु दारा सिंह को अप्रोच किया गया था. हालांकि ये फिल्म सलमान की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है.

आपको बता दें कि भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु ने साल 2018 में आई फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. फिल्म में उनके काम को सराहा गया था. वसन बाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिमन्यु के साथ राधिका मदान नज़र आई थीं.

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने कहा था, 'धर्म-जाति नहीं देखता COVID-19', अब जावेद अख्तर ने दिया ये रिएक्शन  यूजर ने पूछा, फिल्में फ्लॉप हो रही हैं कब होंगे रिटायर? शाहरुख खान ने जवाब से कर दी बोलती बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget