एक्सप्लोरर

Maidaan Trailer Out: 'आधी दुनिया हमें जानती भी नहीं' कहने की जरूरत क्यों पड़ी अजय देवगन को? ट्रेलर देखेंगे तो समझ जाएंगे

Maidaan Trailer Out: काफी समय से फिल्म मैदान के चर्चे सुने जा रहे थे लेकिन अब फाइनली फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. देशभक्ति से भरपूर ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी.

Maidaan Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म मैदान के चर्चे काफी समय से सुनने में आ रहे थे. कई बार तो फिल्म की रिलीज डेट भी बदली गई लेकिन अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है. अजय देवगन की फिल्म मैदान देशभक्ति से भरपूर होगी और इसमें उस दौर की कहानी दिखाई गई जब फुटबॉल का गोल्डन टाइम हुआ करता था. फिल्म में आप देखेंगे कि भारत को दुनिया के बेहतरीन देशों में शामिल करने की जंग 'फुटबॉल' से लड़ी जा रही है.

फिल्म मैदान में अजय देवगन फुटबॉल कोच के तौर पर नजर आ रहे हैं. वो इसमें कहते हैं अगर वो भारत को फुटबॉल के जरिए पहचान दुनिया में नहीं दिला पाए तो वो कभी कोच के तौर पर काम नहीं करेंगे. फिल्म के इस ट्रेलर में कई देशभक्ति डायलॉग्स फिल्म देखने के लिए आपको बेसब्र कर सकते हैं.

फिल्म मैदान का ट्रेलर हुआ रिलीज

अगर आपके अंदर देशभक्ति की भावना है तो फिल्म मैदान का ट्रेलर काफी पसंद आने वाला है. इसमें इंडिया को 'फुटबॉल' के जरिए पहचान दिलाने की लड़ाई लड़ी जा रही है. इस फिल्म में अजय देवगन को फुटबॉल टीम बनाकर वर्ल्डकप जिताना है लेकिन कुछ लोग उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं. पहले फिल्म का ट्रेलर देखें-

ट्रेलर की शुरुआत में अजय कहते हैं, 'हम (भारतीय) ना सबसे बड़ा मुल्क हैं, ना सबसे अमीर. आधी दुनिया हमें जानती भी नहीं. फुटबॉल हमारी पहचान बना सकती है, क्योंकि सारी दुनिया फुटबॉल खेलती है. इसलिए अगले 10 साल तक इंडिया को वर्ल्ड क्लास टीम बनाने की बात याद रखनी चाहिए.' ये 10 साल 1952 से 1962 तक की कहानी को दिखाया गया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय देवगन फुटबॉल की टीम कैसे बनाते हैं और उन्हें किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा ये सबकुछ आपको फिल्म देखने पर पता चलेगा. फिल्म मैदान में अजय देवगन लीड रोल में हैं, इनके अलावा प्रियामनी, कीर्ति सुरेश, अभिनव राज सिंह, नितांशी गोयल और गजराज राव जैसे सितारे नजर आएंगे.

फिल्म मैदान का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है, वहीं इसकी कहानी आकाश चावला और अरुणव जॉय सेनगप्ता ने लिखी है. फिल्म को इस ईद पर रिलीज होगी. बता दें, इसी के साथ ईद पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी रिलीज होगी. 

यह भी पढ़ें: 2000's में अपने चार्म से दीवाना बनाने वाला ये एक्टर अचानक हुआ था गायब, अब करेगा धांसू वापसी, पहचाना क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Updates: 65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
65 करोड़ के पार 'धमाल 4', 'कॉकटेल 2' को पछाड़ टॉप 5 वीकेंड ओपनर में मारी एंट्री, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection: रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने किया 28 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, 'लेनिन' का जानें हाल
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
Mandakini Himachal Photo: पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget