एक्सप्लोरर

'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' को पूरे हुए 31 साल, वीडियो शेयर कर शिल्पा शेट्टी ने पुराने दिनों को किया याद

Mai Khiladi Tu Anari: अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की फिल्म ने थिएटर्स में धूम मचाई थी. फिल्म को 31 साल पूरे हो चुके हैं. इसी मौके पर शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर खुशी जाहिर की.

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सुपरहिट फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की 31वीं सालगिरह मनाई. फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी.इस फिल्म में उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी. उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म का सुपरहिट गाना 'चुरा के दिल मेरा' का एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जो आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है.
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' को पूरे हुए 31 साल, वीडियो शेयर कर शिल्पा शेट्टी ने पुराने दिनों को किया याद

1994 की सबसे हिट फिल्म थी 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी'
इसे समीर मल्कन ने डायरेक्ट किया था, वहीं निर्माण वीनस वर्ल्ड एंटरटेनमेंट ने किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म में दमदार एक्शन और कॉमेडी ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा. फिल्म के मुख्य किरदारों में अक्षय कुमार और सैफ अली खान थे, जबकि उनके अपोजिट शिल्पा शेट्टी और रागेश्वरी थीं.

इस फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार 'खिलाड़ी' उनकी पहचान बन गया. वहीं शिल्पा शेट्टी ने इस फिल्म के जरिए अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल से दर्शकों का दिल जीता. वहीं शक्ति कपूर, जॉनी लीवर और कादर खान ने सहायक भूमिकाओं में अपनी छाप छोड़ी. यह फिल्म उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी. फिल्म का संगीत अनु मलिक ने दिया था, जिसमें 'चुराके दिल मेरा' और 'पास वो आने लगे जरा जरा' जैसे गाने काफी हिट हुए थे.

 क्या है इस फिल्म की कहानी? 
फिल्म की कहानी इंस्पेक्टर अर्जुन जोगलेकर की हत्या से शुरू होती है, जिसके बाद उसका छोटा भाई करण गोली नामक गैंगस्टर से बदला लेने की कोशिश करता है. फिल्म में करण का किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है. वहीं उनकी गैंगस्टर प्रेमिका मोना के किरदार में शिल्पा शेट्टी हैं. फिल्म में शिल्पा ने डबल रोल किया है. उन्होंने मोना के अलावा बसंती की भी भूमिका निभाई है. 

मोना गवाही देने की कोशिश करती है लेकिन गोली उसे मार देता है. ऐसे में करण मोना की डुप्लीकेट बसंती की मदद से गोली के खिलाफ सच्चाई सामने लाता है. फिल्म में दीपक कुमार, यानी सैफ अली खान, जो पेशे से अभिनेता है, लेकिन अपनी बोरिंग जिंदगी से परेशान है और करण की बहन शिवांगी से प्यार करता है. कहानी में अपराध, बदला, प्यार और दोस्ती के कई पहलू हैं, जो अंत में एक बड़ी लड़ाई और जीत पर खत्म होती है. फिल्म की कहानी सचिन भौमिक ने लिखी और इसे तेलुगु में भी रीमेक किया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tumbadchi Manjula Closing BO: 6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट
6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट
Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 10 बजे तक 83 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 10 बजे तक 83 करोड़ के हुई पार
'वेलकम 3' के लिए सालों बाद कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
'वेलकम 3' के लिए सालों बाद कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 4' को लेकर प्लानिंग शुरू
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 4' को लेकर प्लानिंग शुरू

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget