एक्सप्लोरर

Mahadev Betting App Case: 15,000 करोड़ का घोटाला... क्या बयान देने के बाद साहिल खान की मुश्किलें होगी कम? आज पुलिस के सामने पेश हुए एक्टर

Mahadev Betting App Case: मुंबई पुलिस के सामने आज 'स्टाइल' एक्टर साहिल खान महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए. एक्टर को पहले दिसंबर 2023 में पेश होने के लिए कहा गया था.

Sahil Khan: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई पुलिस के सामने आज 'स्टाइल' एक्टर साहिल खान अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए. साहिल खान को पहले दिसंबर 2023 में एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन एक्टर तब नहीं पेश हुए थे. आज 13 अप्रैल को साहिल सट्टेबाजी ऐप मामले के सिलसिले में मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे.

क्या बयान देने के बाद साहिल खान की मुश्किलें होगी कम?

महादेव बेटिंग ऐप केस काफी लंबे समय से चर्चा में रहा है. इस मामले में कई सेलेब्स का नाम भी सामने आया था. इसी के साथ केस में एक्टर साहिल खान का नाम भी जुड़ा था, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. इसी सिलसिले में साहिल खान ने आज मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच फिलहाल महादेव सट्टेबाजी ऐप घोटाला मामले की जांच कर रही है. इस केस में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

एफआईआर के अनुसार, इस घोटाले में करीब 15,000 करोड़ रुपये का स्कैम है. पिछले साल इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रवि उप्पल को अधिकारियों ने दुबई में पकड़ा था. सूत्रों के अनुसार ईडी के कहने पर जारी इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर दुबई पुलिस ने गिरफ्तारी की थी. इससे पहले दिसंबर में साहिल को उनके भाई सैम खान, हितेश और अमित शर्मा के साथ पुलिस ने बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए थे. एएनआई के अनुसार साहिल खान आज अपना बयान दर्ज कराने मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे.

आज पुलिस के सामने पेश हुए एक्टर

बता दें कि साहिल खान बेटिंग ऐप की दुबई की एक पार्टी के वीडियो में दिखाई दिए थे. इसके बाद सबूतों के आधार पर एक्टर पर IPC की धारा 420,467,468,471,120(B) और जुआ एक्ट, IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. अब देखना ये होगा कि 15,000 करोड़ के इस बड़े घोटाले में अपना बयान दर्ज कराने के बाद उनकी मुश्किलें कम होगी या नहीं. 

क्या है महादेव बेटिंग ऐप?

महादेव बेटिंग ऐप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया एक ऐप है. इस पर लॉग इन करने वाले यूजर कार्ड गेम्स, चांस गेम्स, पोकर जैसे लाइव गेम खेलते थे. इतना ही नहीं इस ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों में सट्टेबाजी भी की जाती है. इसके अलावा इसी ऐप से चुनावों में अवैध सट्टेबाजी भी की जाती थी. 

एक्टिंग से दूर बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में राज कर रहे साहिल

साहिल खान फिल्म स्टाइल और एक्सक्यूज मी में नजर आए थे. वहीं, अब एक्टर फिल्मों से दूर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. साहिल कुछ फिल्मों में नजर आए लेकिन उनकी कोई भी फिल्म दर्शकों को इंप्रैस नहीं कर पाई. इसलिए एक्टर धीरे-धीरे एक्टिंग से दूर हो गए. साहिल एक्टिंग से दूर होकर इन दिनों फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में राज कर रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss 9 फेम प्रिया मलिक ने बेटे को गोद में लिए शेयर की फोटो, पहली बार एक्ट्रेस ने फैंस को दिखाया चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday BO Collection: बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'धमाल 4', 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का बुरा हाल, जानें- कलेक्शन
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'धमाल 4', 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का बुरा हाल, जानें कलेक्शन
Welcome To The Jungle Box Office: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन ने अक्षय कुमार को पछाड़ा, पांच दिन की कमाई में 'धमाल 4' निकली 'वेलकम टू द जंगल' से आगे
बॉक्स ऑफिस: अजय देवगन ने अक्षय कुमार को पछाड़ा, पांच दिन की कमाई में 'धमाल 4' निकली 'वेलकम टू द जंगल' से आगे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget