एक्सप्लोरर

करण जौहर की 'शिद्दत' में श्रीदेवी की जगह लेंगी ये हीरोइन

'शिद्दत' को 2 स्टेट्स फेम अभिषेक वर्मन डॉयरेक्ट कर रहे हैं. पहले इस फिल्म में श्रीदेवी लीड किरदार निभाने वाली थी लेकिन उनके निधन के बाद अब ये किरदार माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया है.

नई दिल्ली: फिल्म 'मॉम' की सफलता के बाद बॉलीवुड की 'चांदनी' कही जाने वाली दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'शिद्दत' में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित थीं. ऐसे में अचानक हुई उनकी मौत ने ना सिर्फ बी-टाउन को सदमा दिया बल्कि उनके लाखों करोड़ों फैंस को भी काफी झटका लगा है. जो काफी समय से उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर दोबारा देखने का इंतजार कर रहे थे. अब खबर ये है कि इस फिल्म में श्रीदेवी का रोल अब माधुरी दीक्षित नेने निभाएंगी. करण जौहर की फिल्म 'शिद्दत' मल्टी-स्टारर है. इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भटट्, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं. करण जौहर की 'शिद्दत' में श्रीदेवी की जगह लेंगी ये हीरोइन लीडिंग वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर ने अपनी फिल्म 'शिद्दत' के लिए माधुरी दीक्षित को अप्रोच किया है. कहा जा रहा है कि फिल्म मेकर इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म 'शिद्दत' की कहानी भारत-पाकिस्तान के विभाजन पर आधारित होगी. इस फिल्म को '2 स्टेट्स' फेम अभिषेक वर्मन डॉयरेक्ट कर रहे हैं. अगर माधुरी दीक्षित ने फिल्म के लिए हां कह दिया तो करीब 20 सालों बाद उनकी और संजय दत्त की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ देखने को मिलेगी. जो दोनों के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. करण जौहर की 'शिद्दत' में श्रीदेवी की जगह लेंगी ये हीरोइन बता दें कि श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं, जहां एक होटल में कमरे में 24 फरवरी को बाथटब में डूबने से उनका निधन हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
दीपिका पादुकोण पर Spirit के प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, कहा- 10% मुनाफा मांगा था, बाद में कहानी लीक कर दी
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, 'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget