एक्सप्लोरर

दिल की बीमारी से जूझती रहीं मधुबाला, लेकिन चेहरे पर रखी हमेशा मुस्कान, बीमारी से लड़कर रचा इतिहास

Madhubala Birthday: हिंदी सिनेमा की दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला का नाम सुनते ही आंखों के सामने मुस्कुराता और खूबसूरती से भरा चेहरा उभर आता है. लेकिन इस चेहरे के पीछे गहरा दर्द छिपा था.

हिंदी सिनेमा की दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला का नाम आते ही आंखों के सामने मुस्कुराता और खूबसूरती से भरा चेहरा उभर आता है. लेकिन, इस चेहरे के पीछे गहरा दर्द छिपा था. मधुबाला असल जिंदगी में गंभीर दिल की बीमारी से जूझ रही थीं. ये बीमारी सेहत के साथ-साथ उनके करियर, निजी जीवन और भविष्य की उम्मीदों पर भी भारी पड़ी.

मधुबाला का जन्म

14 फरवरी, 1933 को दिल्ली में जन्मीं मधुबाला को बचपन से ही दिल की बीमारी थी, जिसे मेडिकल भाषा में वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट कहा जाता है. उस दौर में इस बीमारी का न तो सही इलाज था और न ही भारत में इसकी चिकित्सा सुविधाएं मौजूद थीं. डॉक्टरों की सलाह थी कि वे ज्यादा मेहनत और तनाव न लें. डॉक्टरों ने उन्हें यहां तक कह दिया था कि शूटिंग उनके लिए खतरनाक साबित हो सकती है. लेकिन, मजबूरियों और काम के प्रति जुनून के चलते वह नहीं रुकी और बीमारी को छुपाकर काम करती रहीं.

शुरुआती करियर

फिल्मी करियर के शुरुआती सालों में बीमारी उतनी उग्र नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे काम का दबाव बढ़ा, उनकी हालत बिगड़ती चली गई. लंबी शूटिंग, भारी कॉस्ट्यूम और लगातार सफर ने उनके दिल पर गहरा असर डाला. कई बार ऐसा हुआ जब शूटिंग के दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी, चक्कर आए, या खून की उल्टियां भी हुईं, लेकिन वह सेट पर बनी रहीं.

सबसे कठिन दौर

मधुबाला की बीमारी का सबसे कठिन दौर उस समय आया, जब वह फिल्म 'मुगल-ए-आजम' की शूटिंग कर रही थीं. यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान बनी, लेकिन इसी फिल्म ने उनके शरीर से ताकत छीन ली. शीश महल के मशहूर सीन की शूटिंग के दौरान वह ठंडे फर्श पर घंटों खड़ी रहीं, जबकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी. शूटिंग के बाद अक्सर उनकी हालत इतनी बिगड़ जाती थी कि उन्हें सीधे कमरे में ले जाया जाता था.

इलाज के लिए गईं लंदन

बीमारी बढ़ने के बाद मधुबाला को इलाज के लिए लंदन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके पास ज्यादा समय नहीं है. उस वक्त वह अपने करियर के शिखर पर थीं. डॉक्टरों ने उन्हें शादी और गर्भधारण से भी मना किया था, क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता था. लेकिन, मधुबाला ने जिंदगी को अपने तरीके से जीने का फैसला किया. शादी के बाद बीमारी ने उन्हें लगभग घर तक सीमित कर दिया. ऑक्सीजन सिलेंडर, नर्स और डॉक्टर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए. फिल्मों के ऑफर आते रहे, लेकिन वह चाहकर भी उन्हें स्वीकार नहीं कर पाईं.

बीमारी के साथ सबसे दर्दनाक पहलू अकेलापन रहा. जिस इंडस्ट्री ने उन्हें सितारा बनाया था, वही धीरे-धीरे उनसे दूर होती चली गई. 23 फरवरी 1969 को महज 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

O Romeo Box Office Day 2 LIVE: दूसरे दिन वैलेंटाइन डे पर भी 'ओ रोमियो' दिखा रही जलवा, बंपर कलेक्शन तय! जानें- 12 बजे तक की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणवीर सिंह ने क्यों नहीं किया 1300 करोड़ी 'धुरंधर' का प्रमोशन? मार्केटिंग हेड ने किया बड़ा खुलासा
रणवीर ने क्यों नहीं किया 'धुरंधर' को प्रमोट? मार्केटिंग हेड ने किया बड़ा खुलासा
'जेलर 2' की 300 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 बजे तक किया इतना कलेक्शन
'जेलर 2' की 300 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 बजे तक किया इतना कलेक्शन
Tiger Shroff Firing News LIVE: आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, पुलिस ने कहा- 15 घंटों में ढूंढ़ा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग लाइव: आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, पुलिस ने कहा- 15 घंटों में ढूंढ़ा
'लड़कों का तमन्ना भाटिया है ये', ऋषभ रिखीराम संग कपिल शर्मा की मस्ती, शो में धूम मचाएंगे ये म्यूजिक आर्टिस्ट
'लड़कों का तमन्ना भाटिया है ये', ऋषभ रिखीराम संग कपिल शर्मा की मस्ती

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget