एक्सप्लोरर

पूरे एक दिन बाद अक्षय कुमार ने सस्पेंस से उठाया पर्दा, PM नरेंद्र मोदी संग शेयर किया ये VIDEO

Loksabha Election 2019: अक्षय कुमार ने कल से जारी सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है. उन्होंने एक 24 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

Loksabha Election 2019: सोमवार सुबह अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद से खबरों के बाजार में हलचल मच गई थी. अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा था कि वो कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया. उनके इस ट्वीट के बाद से ही अटकलें लगने लगीं थी कि वो शायद इन आम चुनावों में प्रत्याशी बन सकते हैं. लेकिन बाद में अक्षय कुमार ने इन सब खबरों पर विराम लगाते हुए एक और ट्वीट किया. अक्षय ने साफ किया कि वो चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं. अब पूरे एक दिन बाद अक्षय कुमार ने इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है. अक्षय कुमार ने एक 24 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. ये एक इंटरव्यू का छोटा हिस्सा है जिसमें अक्षय कुमार, पीएम मोदी से कुछ सवाल करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि ये इंटरव्यू न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा लिया गया है. दिल्ली: उदित राज की जगह बीजेपी ने मशहूर गायक हंसराज हंस को दिया टिकट अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''इस वक्त जब सारा देश राजनीति और चुनावों के बारे में बात कर रहा है. तो यहां हम कुछ अलग लेकर आए हैं. मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मैंने ये एकदम कैंडिड किया और ये राजनीतिक नहीं है. ये पीएम नरेंद्र मोदी से आम बातचीत है. कल सुबह 9 बजे आप ANI पर उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातों को जान पाएंगे. '' इस वीडियो में अक्षय कुमार पीएम मोदी से सवाल करते नजर आ रहे हैं कि जैसे मैं अपने परिवार के साथ रहता हूं क्या आपका दिल नहीं करता? इसके जवाब में पीएम मोदी कहते नजर आ रहे हैं कि मैं जिंदगी की बहुत छोटी आयु में सबकुछ छोड़ चुका हूं, बहुत छोटी आयु में. जैसे मेरी मां कहती है कि भई तुम क्यों मेरे पीछे समय खराब करते हो.  राजनीति में आने की अटकलों को अक्षय कुमार ने नकारा, कहा- नहीं लड़ रहा चुनाव अक्षय कुमार ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वो बड़े ही मजाकिया अंदाज में पीएम नरेंद्र मोदी से बात करते नजर आ रहे हैं. इसमें अक्षय कुमार पूछते दिख रहे हैं कि क्या देश के प्रधानमंत्री आम खाते हैं, तो इस सवाल पर पीएमोदी जोरों से हंसते हुए नजर आ रहे हैं. 'कलंक' में माधुरी के गाने 'तबाह हो गए' पर बोलीं सरोज खान, एडिटिंग में काट दिया गाना न्यूज एजेंसी ANI की ओर से एक और वीडियो जारी किया गया है जिसमें अक्षय कुमार पीएम मोदी से सवाल करते नजर आ रहे हैं कि आप 3 साढ़े तीन या 4 घंटे ही क्यों सोते हैं? मतलब कम से कम 7 घंटे की नींद तो बनती है? इसके जवाब में पीएम मोदी कहते नजर आ रहे हैं, राष्ट्रपति ओबामा जब मुझे मिले तो वो भी सबसे पहले इसी पर उलझ गए . बोले मोदी जी क्यों ऐसा करते हो, वो मेरे अच्छे दोस्त हैं.. तो वो अब जब भी मिलते हैं तो पूछते हैं कि नींद बढ़ाई या नहीं बढ़ाई.  कोलंबो बम विस्फोट में बाल-बाल बचीं भारतीय अभिनेत्री, ट्वीट कर दी जानकारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget