एक्सप्लोरर

20 साल का इंतजार, 5 साल की सजा फिर 50 घंटे में जमानत, घर पहुंचे सलमान का हुआ जोरदार स्वागत

सलमान को आज ही जोधपुर की सेशंस कोर्ट से जमानत मिली. राजस्थान में जोधपुर के कांकाणी गांव में साल 1998 में काला हिरण शिकार केस में दोषी करार दिए जाने के बाद सलमान पांच साल की सजा काट रहे थे.

जोधपुर:सुपरस्टार सलमान खान आज काला हिरण शिकार मामले में जमानत मिलने के बाद जोधपुर से मुंबई अपने घर पहुंच चुके हैं. इस दौरान उनके घर के बाहर फैंस का हुजूम नजर आया और सलमान ने भी सबका शुक्रिया अदा किया. सलमान को शनिवार ही जोधपुर की सेशंस कोर्ट से जमानत मिली. राजस्थान में जोधपुर के कांकाणी गांव में साल 1998 में काला हिरण शिकार केस में दोषी करार दिए जाने के बाद सलमान पांच साल की सजा काट रहे थे. कोर्ट ने सलमान को सशर्त जमानत देते हुए कहा कि सलमान को सात मई को कोर्ट में आना होगा. साथ ही उनको देश छोड़ने से पहले कोर्ट की इजाजत लेनी होगी.

20 साल का इंतजार, 5 साल की सजा फिर 50 घंटे में जमानत, घर पहुंचे सलमान का हुआ जोरदार स्वागत

 

सलमान खान जमानत मामले में कल दिन भर क्या हुआ?

09:05 PM: सलमान खान के घर पहुंचने के बाद उनसे मिलने सबसे पहले कटरीना कैफ पहुंच गई हैं.

08:32 PM: सलमान खान के बालकनी में खड़े होते समय उनकी मां और पिता सलीम खान भी साथ थे.

08:30 PM: सलमान खान ने बालकनी में खड़े होते समय बहन अर्पिता के बेटे को गोद में लिया हुआ था.

08:29 PM: सलमान खान ने फैंस को इशारों में कहा, जाकर सो जाओ. घर के बाहर हजारों फैंस की भीड़ जुटी.

08:28 PM: घर पहुंचते ही पूरे परिवार के साथ बालकनी पर आए सलमान खान, फैंस को हाथ हिलाकर किया अभिवादन

08:20 PM: सलमान खान मुंबई में अपने घर पर पहुंच गए हैं. बालकनी में उनका इंतजार किया जा रहा है.

07:52 PM: सलमान खान मुंबई में अपने घर पर पहुंच गए हैं.

07:52 PM: सलमान खान के घर तक के सफर में उनके साथ दो बहनें अलवीरा और अर्पिता हैं, वहीं बॉडीगार्ड शेरा भी उनके साथ है.

07:48 PM: सलमान खान मुंबई पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से घर के लिए निकल चुके हैं. उनके घर पर फैंस बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं.

07:45 PM: सलमान खान मुंबई पहुंच चुके हैं. वो एयरपोर्ट पर गोद में भांजे आहिल को लिए नजर आए.

07:38 PM: मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 20 मिनट बाद मुंबई पहुंचेंगे सलमान खान.

06ः12 PM: सलमान खान मुंबई के लिए चार्टर्ड प्लेन से रवाना हो चुके हैं. मुंबई में सलमान खान के फैंस सड़कों पर सलमान खान का इंतजार कर रहे हैं.

06ः00 PM: सलमान खान मुंबई के लिए चार्टर्ड प्लेन से निकल चुके हैं. बताया जा रहा है कि शाम 7.30 बजे तक मुंबई पहुंच जाएंगे.

05.52 PM: अब से कुछ देर में सलमान खान मुंबई के लिए चार्टर्ड प्लेन से निकलेंगे. शाम 7.30 बजे तक मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

05.50 PM: सलमान खान जेल से रिहा हुए, बॉडीगार्ड शेरा के साथ एयरपोर्ट के लिए निकले, एयरपोर्ट पर उनकी बहनेें अलवीरा और अर्पिता पहले ही आ चुकी हैं.

05.20 PM: सलमान खान जेल से रिहा हुए, जोधपुर जेल से सलमान खान एयरपोर्ट के लिए निकल चुके हैं.

05.12 PM: सलमान के लिए एयरपोर्ट तक का रास्ता खाली कराया गया है.

05.10 PM: जेल में सलमान खान की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

05.09 PM: जेल में सलमान खान की रिहाई के कागजात पहुंच चुके हैं, कुछ ही देर में जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा होंगे सलमान खान, सलमान को ले जाने के लिए चार्टेड प्लेन जोधपुर पहुंचा.

04.46 PM:  सलमान खान की रिहाई के कागज कोर्ट से जोधपुर जेल ले लाए जा रहे हैं.

04.46 PM:  शाम 5.10 बजे सलमान खान के लिए चार्टेड प्लेन जोधपुर में लैंड करेगा, इसी प्लेन से 7.30 बजे तक सलमान मुंबई पहुंच सकते हैं.

04:44 PM:  आसाराम ने कहा कि सलमान खान सिगरेट छोड़ेंगे, कॉफी भी कम करेंगे. आसाराम के साथ ही सलमान खान जोधपुर जेल में थे.

04.00 PM: सलमान खान के रिहा होने के खबरों के बाद से ही जोधपुर और मुंबई में जश्न मनाया जा रहा है.

04.00 PM: सलमान खान के रिहा होने के खबरों के बाद से ही जोधपुर और मुंबई में जश्न मनाया जा रहा है.

03.55 PM: सलमान खान आज ही मुंबई जाएंगे, सड़क मार्ग या हवाई मार्ग से मुंबई जा सकते हैं.

03.50 PM: सलमान खान आज ही मुंबई जाएंगे, सड़क मार्ग या हवाई मार्ग से मुंबई जा सकते हैं.

03.45 PM: सलमान खान के वकील हस्तिमल सारस्वत ने कहा, 5.30 बजे तक सलमान की रिहाई के कागज जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचेंगे. शाम 6.30 बजे तक सलमान खान जेल से छूट सकते हैं.

03.40 PM: सलमान खान की रिहाई के कागज तैयार हैं, कागजात जेल पहुंचने पर सलमान की रिहाई होगी

03.38 PM: सलमान खान की रिहाई के कागज तैयार हैं, कागजात जेल पहुंचने पर सलमान की रिहाई होगी

03.32 PM: सलमान खान की जेल से रिहाई के 4 पन्नों के आदेश पर साइन हो चुके हैं.

03.30 PM: सलमान खान की जेल से रिहाई के कागजात पर दस्तखत का काम पूरा हो चुका है.

03.26 PM: आज शाम 7 बजे तक सलमान खान जेल से बाहर आ सकते हैं.

03.24 PM: सलमान की जमानत के पेपर आज सूर्यास्त तक जेल पहुंचेंगे तो आज शाम ही उनकी रिहाई हो सकती है.

03.17 PM: सलमान के वकील हस्तिमल सारस्वत ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है कि किसी भी निर्दोष को जेल से छुड़ाकर हमें बहुत खुशी होती है.

03.10 PM: सलमान खान के घर के बाहर फैन्स पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे हैं. लोग ढोल पर नाच रहे हैं. लोगों ने चिल्ला-चिल्ला कर अपनी खुशी जताई है.

03.06 PM: कोर्ट का फैसला आते ही सलमान के फैन्स खुशी से झूम उठे, जेल के बाहर सलमान के फैन्स ने बजरंगी भाईजान के नारे लगाए हैं.

03.04 PM: कोर्ट ने कहा है कि सलमान खान को सात मई को कोर्ट में आना होगा. साथ ही कोर्ट ने कहा है कि उनको देश छोड़ने से पहले कोर्ट की इजाजत लेनी होगी.

03.00 PM: सलमान खान के वकील महेश बोड़ा ने मीडिया को बताया कि जज ने कहा 'बेल ग्रान्टिड'. बता दें कि सेशंस कोर्ट से जमानत का ऑर्डर पहले ट्रायल कोर्ट में जाएगा, फिर उसके बाद ट्रायल कोर्ट सलमान की रिहाई का ऑर्डर सेंट्रल जेल में भेजेगी. उसके बाद ही सलमान जेल से रिहा हो सकते हैं. इस पूरी प्रक्रिया में शाम तक का समय लग सकता है.

02.59 PM: सलमान खान को जमानत मिल गई है. सलमान को कोर्ट से 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मिली है. सलमान की सजा सस्पेंड कर दी गई है.

01.56 PM: सलमान खान की जमानत पर अब एक घंटे बाद फैसला सुनाया जाएगा.

11.25 AM: सलमान खान को जेल में सुनवाई पूरी होने की खबर दे दी गई है.

11.11 AM: सलमान की बहन अलवीरा और बॉडीगार्ड शेरा कोर्ट से निकल कर होटल की तरफ रवाना हो गए हैं.

11.06 AM: सलमान खान की जमानत पर सुनवाई पूरी हो चुकी है. लंच के बाद करीब दो बजे फैसला आएगा.

11.00 AM: सलमान के वकील ने कोर्ट में कहा है कि सलमान ने पहले भी जमानत की सारी शर्तें मानी हैं. साथ ही वकील ने कहा है कि जिस बंदूक की गोली से हिरण की मौत हुई है. वह सलमान की नहीं है. निचली अदालत पहले भी सलमान को जमानत दे चुकी हैं.

10.42 AM: लंच के बाद सलमान की जमानत पर फैसला आ सकता है.

10.40 AM: सरकारी वकील महिपाल बिश्नोई सलमान की जमानत का विरोध कर रहे हैं. सलमान के वकील महेश बोड़ा ने कहा है कि सलमान को बाकी मामलों में भी जमानत मिलती रही है. इसलिए अब भी उनको जमानत मिल जानी चाहिए. सरकारी वकील ने कहा है कि हिरण को गोली लगी थी और इसका मेडिकल प्रमाण और गवाह दोनों मौजूद हैं.

10.38 AM: बता दें कि अगर सेशंस कोर्ट से सलमान को जमानत मिल गई तो उनकी जमानत का ऑर्डर पहले ट्रायल कोर्ट में जाएगा, फिर उसके बाद ट्रायल कोर्ट सलमान की रिहाई का ऑर्डर सेंट्रल जेल में भेजेगी. उसके बाद ही सलमान जेल से रिहा हो सकते हैं. इस पूरी प्रक्रिया में शाम तक का समय लग सकता है.

10.32 AM: सलमान की जमानत पर कोर्टरूम में सुनवाई शुरु हो चुकी है. कोर्ट में सलमान के वकील ने कहा है कि सलमान ने हमेशा कोर्ट के साथ सहयोग किया है. वह भगोड़े नहीं हैं.

10.15 AM: जोधपुर के सेशंस कोर्ट में हलचल तेज हो गई है. सलमान की बहन अलवीरा और उनके बॉडीगार्ड शेरा भी जेल में पहुंच चुके हैं.

09.55 AM: सूत्रों के मुताबिक, जज अभी अपने चेंबर में हैं. वह थोड़ी देर बाद कोर्टरूम पहुंचेंगे. यह बात जज के विवेक पर निर्भर करती है कि वह आज इस मामले की सुनवाई करेंगे या नहीं.

09.45 AM: जज रवींद्र कुमार जोशी कोर्ट पहुंच चुके हैं. किसी भी वक्त सलमान की जमानत पर सुनवाई शुरु हो सकती है.

09.20 AM: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जमानत पर सुनवाई संभव है, जज रवींद्र कुमार जोशी कोर्ट के लिए घर से रवाना हुए हैं.  गुरुवार से जोधपुर सेंट्रल जेल में हैं सलमान खान.

08.02 AM: सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने कहा कि सलमान बेकसूर हैं और पूरे कांकाणी गांव को मैनेज किया गया है.

08.02 AM:सलमान को अपने केस के जज के ट्रांसफर की खबर भी मिल चुकी है. जेल में सलमान के वकील उनसे मिलने पहुंचने वाले हैं.

08.01 AM: जोधपुर के सेशंस कोर्ट के जज रविंद्र कुमार जोशी को राजस्थान हाईकोर्ट  की ओर से जारी की गई तबादला सूची में सिरोही जिले में सेशंस जज बनाकर भेजा गया है. ये तबादला सूची कल ही जारी हुई है.

08.01 AM: सलमान जोधपुर जेल में बंद हैं लेकिन मुंबई में उनके घऱ बॉलीवुड हस्तियों का पहुंचना भी जारी है, सितारों ने सलमान के परिवार से मिलकर उन्हें हौसला दिया कल सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारे सलमान के घर पहुंचे.

अगर सलमान की जमानत अर्जी खारिज हो गई तो उन्हें सोमवार तक जेल में ही रहना होगा. क्योंकि रविवार की छुट्टी के बाद ही सलमान के वकील राजस्थान हाईकोर्ट में अपनी जमानत अर्जी दाखिल कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें-

वायरल सच: क्या सलमान खान को मुसलमान होने की वजह से सजा मिली?

सलमान खान के सपोर्ट में कपिल शर्मा ने किया ट्वीट, बाद में किया डिलीट

सलमान खान अकेले नहीं, कई अन्य सितारों ने भी काटी है जेल की सजा

सलमान खान से मिलने जोधपुर जेल पहुंची उनकी दोस्त प्रीति जिंटा, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget