एक्सप्लोरर

Full Details: सलमान खान की जमानत पर फैसला कल, आज भी जेल में ही कटेगी रात

SALMAN’S BAIL PLEA: जोधपुर की सीजेएम ग्रामीण कोर्ट ने सलमान को पांच साल की सजा सुनाई है और उन पर 10,000 रुपया का जुर्माना भी लगाया. सलमान फिलहाल जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं.

जोधपुर: सलमान खान को आज भी जोधपुर की सेंट्रल जेल में ही रात गुजारनी होगी. जोधपुर की सेशंस कोर्ट सलमान की जमानत पर कल फैसला सुनाएगी. जज रवींद्र कुमार जोशी ने कहा है कि कल ऑर्डर दिया जाएगा.  सेशन कोर्ट के जज सलमान की जमानत पर कल सुबह 10.30 बजे फैसला सुना सकते हैं. इस मामले से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए आप एबीपी न्यूज़ के साथ बने रहें.

LIVE UPDATES  ON SALMAN’S BAIL PLEA

11.22 AM: कल कोर्ट में एक बार फिर बहस होगी. उसके बाद कोर्ट सुबह साढ़े दस बजे के बाद सलमान की जमानत पर सुनवाई शुरु हो सकती है.

11.18 AM: कुछ वकीलों का कहना है कि क्योंकि ये केस बीस साल से चल रहा है और कोर्ट ने जब भी सलमान को बुलाया है वह हाजिर हुए हैं, ऐसे में जमानत की अपील के वक्त सलमान को इन बातों का फायदा मिल सकता है.

11.15 AM: कल शनिवार है अगर कल कोर्ट ने उन्हें जमानत नहीं दी या खारिज कर दी तो सलमान खान को जेल से बाहर निकलने के लिए सोमवार तक का इंतजार करना पड़ सकता है. खारिज होने की स्थिति में सलमान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

11.13 AM: सलमान के वकील ने कोर्टरूम में जिप्सी का हवाला दिया. साथ ही उन्होंने हिरण के पोस्टमार्टम और हथियारों को लेकर अपनी दलील दी. उन्होंने कहा कि हथियार जोधपुर से नहीं बल्कि मुंबई से मिले थे.

11.11 AM: सलमान की जमानत पर बहस पूरी हो गई है. सलमान की जमानत पर कल फैसला आएगा. जज रवींद्र कुमार जोशी ने कहा है कि कल ऑर्डर दिया जाएगा. बड़ी बात यह है कि सलमान खान को आज भी जेल में ही रहना होगा.

11.07 AM: सलमान के वकील कोर्ट में उनकी पांच साल की सजा को टालने के लिए बहस कर रहे हैं. सलमान के वकील ने कोर्ट में कहा है कि सलमान को सजा देने में बीस साल लग गए, ये भी किसी सजा से कम नहीं है.

11.00 AM: जोधपुर की सेशंस कोर्ट में सलमान की जमानत पर बहस शुरु, हो चुकी है. कोर्ट में सलमान के वकील महेश बोड़ा दलील दे रहे हैं.

10.35 AM: कोर्ट में सलमान की जमानत का केस 24वें नंबर पर है, ऐसे में उनकी सुनवाई में देरी हो सकती है.

10.31 AM: सलमान के वरीक महेश बोड़ा ने मीडिया से कहा है कि चश्मदीदों की विश्वसनियता पर सवाल उठाएंगे. उनपर भरोसा नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि कल शाम में मुझे इंटरनेट कॉल्स और मैसेज से कुछ धमकियां मिली थीं. सलमान को जमानत मिलने की पूरी उम्मीद है.

10.18 AM: मुंबई से आए सलमान खान के वकील आनंद देसाई कोर्ट पहुंच गए हैं. थोड़ी देर बाद सलमान खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई शुरु होगी. बता दें कि कोर्ट में सलमान के वकील के अलावा उनके बॉडीगार्ड शेरा और उनकी दोनों बहने अलवीरा और अर्पिता भी पहुंची हैं.

10.02 AM: कोर्ट में सबसे पहले सलमान की जमानत का केस ही सुना जाएगा. फैसला आधे घंटे बाद आने की उम्मीद है.

09.03 AM: सलमान के वकील सुबह साढ़े 7 बजे जेल पहुंचे थे. शेरा भी साथ थे. डीआईजी ने स्पेशल परमिशन दी थी मिलने की. वैसे आम कैदी के वकील सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अपने मुवक्किल से 10-15 मिनट के लिए मिल सकते हैं. उसके लिए उन्हें अपना वकालतनामा दिखाना होता है.

09.02 AM: सुबह 10.30 बजे जमानत अर्जी पर सुनवाई हो सकती है.

09.00 AM: सलमान के भाई अरबाज खान, सोहेल खान और साजिद नाडियाडवाला किसी भी वक्त जोधपुर पहुंच सकते हैं.

तीन बार जोधपुर जेल में रह चुके हैं सलमान

बता दें कि सलमान को चौथी बार जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया है. इसी जेल में कथावाचक आसाराम भी कैद हैं जो बलात्कार के मामले में आरोपी हैं. इससे पहले सलमान शिकार के मामले में ही कुल 18 दिनों के लिए तीन बार साल 1998, 2006 और 2007 में भी जोधपुर जेल में रह चुके हैं.

सलमान खान ने क्या अपराध किया है?

सलमान खान को कोर्ट ने वन्यजीव (संरक्षण) कानून के प्रावधान 9/51 के तहत दोषी करार दिया है. दरअसल, काला हिरण एक विलुप्तप्राय जंतु है और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम- 1972 की अनुसूची एक में शामिल है. सलमान पर आरोप है कि उन्होंने एक अक्तूबर 1998 को जोधपुर के निकट कांकाणी गांव के भागोडा की ढाणी में दो काले हिरणों का शिकार किया था. यह घटना ‘हम साथ साथ है फिल्म की शूटिंग के दौरान की है.

यह भी पढ़ें-

काला हिरण शिकार केस: सलमान ने जेल में गुजारी रात, चार कंबलों के साथ जमीन पर सोए

काला हिरण मामला: सलमान की सजा पर जश्न मनाने वाले विश्नोई समाज की पूरी कहानी

सलमान को 5 साल की सजा से Shock में बॉलीवुड, की जल्द बाहर आने की दुआ

काला हिरण शिकार मामला: सलमान जेल, वहीं सैफ और नीलम मुंबई पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Trailer Release Date: 'रामायण' ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, 4 हजार करोड़ में बन रही है फिल्म
'रामायण' ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, 4 हजार करोड़ में बन रही है फिल्म
Friday Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का हुआ बंटाधार, 'वेलकम टू द जंगल' सहित इन 4 फिल्मों का भी बिगड़ा हाल, जानें- कलेक्शन
फ्राइडे को 'वेलकम टू द जंगल' सहित 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें- कलेक्शन
प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में दीपिका पादुकोण को हुई चलने में परेशानी, एक्ट्रेस ने खुद बताई अपनी हालत
प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में दीपिका पादुकोण को हुई चलने में परेशानी, एक्ट्रेस ने खुद बताई अपनी हालत
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget