एक्सप्लोरर

Lata Mangeshkar Health Update: 8वें दिन भी आईसीयू में जारी है लता मंगेशकर का इलाज, अभी अस्पताल में ही रहेंगी

Lata Mangeshkar Health Update: मशहूर गायिका लता मंगेशकर का कोरोना संक्रमित होने के बाद से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज जारी है. इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार फिलहाल वह अभी आईसीयू में ही हैं. 

Lata Mangeshkar Health Update: आठवें दिन भी कोरोना संक्रमित गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज जारी है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए लता मंगेशकर के इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा कि फिलहाल लता मंगेशकर आईसीयू में ही हैं. 

एबीपी न्यूज़ से डॉक्टर प्रतीत समतानी ने कहा, "लता मंगेशकर का फिलहाल आईसीयू में ही इलाज चल रहा है और वो अंडर ऑब्जर्वेशन हैं. उनकी उम्र और तबीयत को देखते हुए वो कितने दिनों तक अस्पताल में रहेंगी, फिलहाल इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है."

उन्होंने‌ आगे, "किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है. इसके अलावा मैं लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं कर सकता हूं." लता मंगेशकर की हालत नाजुक होने की अटकलों के बीच जब एबीपी न्यूज़ ने डॉ. समदानी से पूछा कि क्या लता दीदी क्रिटिल हैं, इसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं इसपर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा. जो कुछ भी मुझे कहना था, वो मैंने आपको बता दिया है."

इस बीच, लता मंगेशकर के परिवार के एक करीबी सदस्य ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "लता दीदी की तबीयत स्थिर और पहले से बेहतर है."

'तेरी मां बेवकूफ' Karan Kundraa ने Pratik की मां के लिए कहे अपशब्द तो भड़के स्टार्स, सुनाई खरी-खोटी

92 साल की लता मंगेशकर को 8-9 जनवरी की दरमियानी रात को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते दक्षिण मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दाखिल कराया गया था. उस वक्त डॉ. प्रतीत समदानी ने एबीपी न्यूज़ से कहा था कि लता मंगेशकर को कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी हो गया है जिसे 'कोविड निमोनिया' भी कहते हैं.

इस बुधवार को एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर ने कहा था कि लता दीदी की तबीयत में सुधार हुआ है और वो पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं. उषा मंगेशकर ने कहा था, "लता मंगेशकर की हालत खतरे से बाहर है."

Virat Kohli के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर सामने आया Anushka Sharma का रिएक्शन, खास फोटो शेयर कर कही दिल की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!
अमिताभ को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!
'पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर
'पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो...', तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर
'आवारापन 2' से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम
क्या 'आवारापन 2' से कमबैक कर रहे हैं अरिजीत सिंह? टीम ने बताई सच्चाई
3000 करोड़ की नेटवर्थ, 150 करोड़ फीस, 60 की उम्र में 'मनी-मशीन' बने हुए हैं सलमान खान, जानें कहां-कहां से आता है पैसा?
सलमान एक महीने में कितना कमाते हैं? 60 की उम्र में बने हुए हैं 'मनी-मशीन', जानें कहां-कहां से आता है पैसा?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget