एक्सप्लोरर

Video: अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से दुखी हैं लता मंगेश्कर, कहा- वो मेरे पिताजी जैसे थे

सुर सामाग्री लता मंगेश्कर ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा कि एक महान कवि, महान लेखक और एक साधु पुरूष हमारे बीच से चला गया.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह 94 वर्ष के थे. उनके निधन से पूरा देश शोकाकुल है. आम लोगों से लेकर राजनेताओं, खेल और बॉलीवुड हस्तियां लगातार अपना शोक प्रकट कर रही हैं. सुर सामाग्री लता मंगेश्कर ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से कहा कि एक महान कवि, महान लेखक और एक साधु पुरूष हमारे बीच से चला गया.
लता मंगेश्कर ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा, ''अटल जी को मैं जानती थी, उन्होंने मुझे बेटी बनाया था और मैं उन्हें दद्दा नाम से बुलाती थी. वो मुझे बहुत प्यार करते थे. वो मेरे पिताजी जैसे
थे. और मैं वैसा ही दुख हो रहा है जिस दिन मेरे पिताजी की डेथ हुई थी. एक महान कवि, महान लेखक और एक साधु पुरूष हमारे बीच से चला गया.  मैं अटल जी से बहुत ज्यादा नहीं मिली हूं, मैने उनके लिए बहुत कविताएं उनके लिए रिकॉर्ड की थी. उनमें से एक मैं उन्हें सुनाने गई थी. जिसके बोल थे 'ठन गई मौत से ठन गई'. जिसकी उन्होंने तारीफ की. पर घर के लोगों ने कहा कि हमारे बाबूजी होते हुए
हमें ये 'मौत से ठन गई' नहीं चाहिए. फिर मैने वो गाना बदल दिया. फिर वो गाना रिलीज हुआ और जिस दिन रिलीज हुआ उस दिन मैं भाषण देने के लिए खड़ी हुई. और मैने कहा कि मैं अटल जी को पिता समान मानती थी. और वो भी मुझे बेटी मानते थे. बहुत अलग सी बात है देखिए अटल और लता ये दोनों नाम उलट देने एक नाम बन जाता है जैसे ATAL अटल और Lata लता तो उनको ये बात बहुत अच्छी लगी और उन्होंने ने पूछा कि ये आपको कैसे सूझा तो मैने कहा कि ये सत्य है. जिसके बाद उन्होंने कहा कि मेरे मन आपके लिए बहुत इज्जत और स्नेह है.''
उन्होंने ने ये भी याद करते हुए बताया, ''उनको जब हमने रिकॉर्ड सुनाया तो उनको सारे गाने पसंद आए. तो उन्होंने कहा कि ये सभी अच्छे हैं. इसमें कोई एसा गाना नहीं है जिसे निकालना चाहिए इतने खुश हुए वो उन्होंने मेरे गाने में कभी ज्यादा बात नहीं की.  हमेशा दूसरों मुद्दों पर बात की जैसे मैंने कहा कि मैंने अस्पताल खोला है जिसका उद्घाटन मैं आपसे करवाना चाहती हूं. उन्होंने ये बात मानी और उद्घाटन करने भी आए. वो जब वहां आए तो उन्होंने कहा कि 'मुझे सबसे अजीब बात ये लग रही है लता मंगेश्कर अस्पताल खोले, लता का तो म्यूजिक स्कूल होना चाहिए. अगर मैं आशा करूं हूं कि ये आपका अस्पताल खूब चले लेकिन इसमें फिर लोगों को भी बीमार होना पड़ेगा' तो ऐसी कवियों के जैसी भाषा थी अटल. उनकी आवाज मैं एक चुंबकीय आकर्षण था. मैं बहुत मिस करूंगी उन्हें.''
उनके व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ''उनका दिल बहुत बड़ा था और बहुत नर्म था. बहुत अच्छे इंसानों में ऐसी बातें देखने को मिलती हैं.  अब भारत का जो नुकसान हुआ है ये हानि कभी भर नहीं सकती. राजनेता वो बहुत अच्छे थे. लेकिन नेताओं में जो एक अलग बात होती है वो नहीं थी. वो बहुत सरल नेता थे. उनको हमारा म्यूजिक आगे बढ़ाने की कोशिश तो होती ही थी. लेकिन उन्होंने जो लिख के रखा है उसे गाने का मन करता है. जब मैंने उनकी किताब पढ़ी तो हैरान हो गई कि इतनी अच्छी कविताऐं कैसे लिख सकता है कोई. उन्होंने अपना बचपन लिखा है. मन मैं क्या है वो भी लिखा है. मौत से भी ठन गई वो भी कहने की हिम्मत है उनमें, बहुत सारे तो मेरे पास नहीं है पर एक बात मैं जरूर कहूंगी, कि मुझे आज ऐसा लग रहा है कि आज मेरे पिता नहीं रहे. और हमारे देश का एक साधु पुरुष हमारे बीच नहीं है. और ये देश अब निराश हो चुका है. भारत रत्न उनको अल्जाइमर होने से पहले मिलता तो बहुत खुशी होती.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget