एक्सप्लोरर

Lahore 1947 Announcement: आमिर खान ने सनी देओल से मिलाया हाथ, 'गदर 2' की तरह बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल?

Lahore 1947: आमिर खान ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. वह इस फिल्म में एक्टिंग नहीं करने वाले बल्कि इसे प्रोड्यूस करने वाले हैं.

Aamir Khan New Project: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद स आमिर ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है. अब उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है. इस फिल्म में आमिर एक्टिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे बल्कि वह इसे प्रोड्यूस करने जा रहे हैं. इस फिल्म के लिए आमिर ने सनी देओल से हाथ मिलाया है. फिल्म का नाम लाहौर 1947 रखा गया है. इस राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करेंगे.

आमिर खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फिल्म की अनाउंसमेंट की है. आमिर के प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट में लिखा- मैं और एकेपी की पूरी टीम सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ फिल्म लाहौर 1947 की अनाउसमेंट करते हुए बहुत एक्साइटेड हैं. हम टैलेंटिड सनी और मेरे फेवरेट डायरेक्टर्स में से एक राजकुमार संतोषी के साथ कोलेबरेट के लिए बेताब है. हमने जो यात्रा शुरू की है वह सबसे समृद्ध होने का वादा करती है. हम आपका आशीर्वाद चाहते हैं.

राजकुमार संतोषी और सनी देओल इससे पहले 'घायल', 'दामिनी', और 'घातक' जैसी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर तीन हिट फिल्में दे चुके हैं. इस इम्प्रेसिव ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, यह अनुमान लगाना जाहिर है कि उनकी आने वाली फिल्म भी किसी एपिस से कम नहीं होगी.

बता दें, सनी देओल ने हाल ही में 500 करोड़ से अधिक की मेगा ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.

वहीं, जो बात इस घोषणा को और भी खास बनाती है, वह यह है कि सनी देओल और आमिर खान के बीच कॉम्पिटीटर के रूप में आइकॉनिक बॉक्स-ऑफिस क्लैश हुआ है, जहां जीत की फिल्में हिट रहीं. ये क्लैश 1990 में हुआ था. जब आमिर खान की दिल और सनी देओल की घायल एक ही दिन रिलीज़ हुई थीं. फिर 1996 में राजा हिंदुस्तानी वर्सेज घातक के बाद 2001 में भारतीय सिनेमा का सबसे एपिक बॉक्स ऑफिस टकराव हुआ जब लगान उसी दिन गदर के साथ रिलीज़ हुई. और अब पहली बार दोनों ने किसी प्रोजेक्ट पर हाथ मिलाया है.

ये भी पढ़ें: इंटर कास्ट मैरिज करने पर Sharmila Tagore को मिली थी जान से मारने की धमकी, आखिरी समय पर बदलना पड़ा था वेडिंग वेन्यू, एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम करने का आरोप
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर एक्शन में केंद्र सरकार, गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम करने का आरोप
Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 6 बजे तक 77 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 6 बजे तक 77 करोड़ के हुई पार
Lenin Box Office Day 4: 'लेनिन' ने की बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, बनी अखिल अक्किनेनी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'लेनिन' ने की बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, बनी अखिल अक्किनेनी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना पर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना, SC ने कहा- तौर-तरीके सुधारो, वर्ना परिणाम भुगतने होंगे
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना, SC ने कहा- तौर-तरीके सुधारो, वर्ना परिणाम भुगतने होंगे

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget