एक्सप्लोरर

'लाल सिंह चडढा' से पहले भी आमिर खान ने अपने इन लुक्स से फैंस को किया है हैरान

पहली बार नहीं है जब आमिर खान ने अपने लुक से फैंस को हैरान किया हो. इससे पहले भी उन्होंने लगान, दिल चाहता है, मंगल पांडे और गजनी से लेकर पीके और दंगल जैसी कई फिल्मों में ऐसा लुक अपनाया जिसे देख लोग उनके परफेक्शन के कायल हो गये.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के खिताब से नवाज़े जाने वाले अभिनेता आमिर खान ने दो दिन पहले ही अपनी अगली फिल्म 'लाल सिह चडढा' से अपना पहला लुक शेयर किया है. अपने करियर में कई तरह के किरदारों को अदा करने वाले आमिर खान इस फिल्म में एक सिख शख्स का रोल निभाएंगे. उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो पगड़ी और लंबी दाढ़ी में नज़र आ रहे हैं.

ये पहली बार नहीं है जब आमिर खान ने अपने लुक से फैंस को हैरान किया हो. इससे पहले भी उन्होंने लगान, दिल चाहता है, मंगल पांडे और गजनी से लेकर पीके और दंगल जैसी कई फिल्मों में ऐसा लुक अपनाया जिसे देख लोग उनके परफेक्शन के कायल हो गये.

आमिर खान की साल 2001 में आई सुपरहिट फिल्म 'लगान' को कौन भूल सकता है. इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था, जिसने अपनी कप्तानी में क्रिकेट मैच में अंग्रेज़ों को हराकर पूरे गांव का लगान माफ करवाया था. इसमें आमिर का लुक एक सामान्य लड़के का था, जिसे काफी पसंद किया गया था.

लाल सिंह चडढा' से पहले भी आमिर खान ने अपने इन लुक्स से फैंस को किया है हैरान

'लगान' में भोले भाले लड़के जैसा लुक बनाने वाले आमिर खान इसकी रिलीज़ के दो महीने बाद परदे पर आई फिल्म 'दिल चाहता है' में एक शहरी लड़के के किरदार में दिखे. इसमें उन्होंने एक खास किस्म का लुक अपनाया था.

लाल सिंह चडढा' से पहले भी आमिर खान ने अपने इन लुक्स से फैंस को किया है हैरान

साल 2005 में आई 'मंगल पांडे' दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों को भी नहीं भाई. हालांकि इस फिल्म में आमिर खान के लुक ने खूब चर्चा बटोरी.

लाल सिंह चडढा' से पहले भी आमिर खान ने अपने इन लुक्स से फैंस को किया है हैरान

इन सभी फिल्मों के बाद साल 2008 में आमिर खान फिल्म 'गजनी' में दिखाई दिए. इस फिल्म के लिए वो गंजे हो गए थे. इस फिल्म में उनके शरीर पर कई चीज़ें लिखीं हुईं नज़र आई थीं. . साथ ही इस रोल के लिए फिट दिखने के लिए उन्होंने जिम में जमकर पसीना भी बहाया और बेहतरीन फिज़ीक हासिल की थी.

लाल सिंह चडढा' से पहले भी आमिर खान ने अपने इन लुक्स से फैंस को किया है हैरान

'गजनी' 2008 में आई और इसके एक साल बाद 2009 में आमिर फिल्म '3 इडियट्स' में एक कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में नज़र आए. इसके लिए उन्होंने अपना वज़न घटाया. उन्होंने दिन रात मेहनत करके जो बॉडी बनाई थी, उसे भी खत्म कर दिया. फिल्म में आमिर को इतना जवान देख फैंस हैरत में पड़ गए थे.

लाल सिंह चडढा' से पहले भी आमिर खान ने अपने इन लुक्स से फैंस को किया है हैरान

2012 में आई फिल्म 'तलाश' में आमिर खान ने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया. इस फिल्म में वो मूंछ के साथ नज़र आए. आमिर के इस नए अवतार को भी फैन्स ने पसंद किया था.

लाल सिंह चडढा' से पहले भी आमिर खान ने अपने इन लुक्स से फैंस को किया है हैरान

आमिर खान ने साल 2014 में फिल्म 'पीके' में काम किया. इस फिल्म में उनका लुक और एक्टिंग ऐसी थी कि लोग उनके कायल हो गए. दूसरे ग्रह के शख्स का किरदार निभाने वाले आमिर ने अपने लुक के लिए खूब चर्चा बटोरी.

लाल सिंह चडढा' से पहले भी आमिर खान ने अपने इन लुक्स से फैंस को किया है हैरान इन सब के बाद आमिर खान ने एक बार फिर 52 साल की उम्र में एक पहलवान का किरदार निभाकर सभी को चौंका दिया. 'दंगल' में उन्होंने बूढ़े शख्स के साथ साथ नौजवान शख्स का भी किरदार निभाया. एक ही फिल्म में उनका जबरदस्त ट्रांसफॉरमेशन देख सभी हैरान रह गए थे.

लाल सिंह चडढा' से पहले भी आमिर खान ने अपने इन लुक्स से फैंस को किया है हैरान

साल 2017 में आई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का आमिर खान का लुक भी खूब सुर्खियों में रहा था. इसमें उन्होंने खास तरह की दाढ़ी और मूंछें रखीं थीं.

लाल सिंह चडढा' से पहले भी आमिर खान ने अपने इन लुक्स से फैंस को किया है हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT Watch: 'ओपेनहाइमर' से लेकर 'द डार्क नाइट' तक, 'द ओडिसी' से पहले OTT पर जरूर देखें क्रिस्टोफर नोलन की ये टॉप 5 फिल्में
'ओपेनहाइमर' से लेकर 'द डार्क नाइट' तक, ये हैं क्रिस्टोफर नोलन की टॉप 5 फिल्में, ओटीटी पर देखें यहां
Sunday BO Collection Live: रविवार को 'धमाल 4' ने ढाई बजे तक कर ली 7 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने ढाई बजे तक कर ली 7 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
Lenin Box office Collection: 'धमाल 4' के बीच तेलुगु फिल्म 'लेनिन' का तहलका, 2 दिन में तोड़े 12 फिल्मों के ओपनिंग वीक रिकॉर्ड्स
'धमाल 4' के बीच तेलुगु फिल्म 'लेनिन' का तहलका, 2 दिन में तोड़े 12 फिल्मों के ओपनिंग वीक रिकॉर्ड्स
विंबलडन में साथ दिखीं 'अंदाज' को-स्टार प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता, यूजर्स बोले- अक्षय कुमार को मिस कर रहे
विंबलडन में साथ दिखीं 'अंदाज' को-स्टार प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता, यूजर्स बोले- अक्षय कुमार को मिस कर रहे

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget