एक्सप्लोरर

Lootcase Trailer: कुणाल खेमू और रसिका दु्ग्गल की लूटकेस का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी का है जबरदस्त तड़का

क्या कभी पैसों से भरा बैग हाथ लगा है? अगर नहीं, तो आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लुटकेस' में देखिए क्या होता है, जब पैसों से भरा बैग एक आदमी के हाथ लग जाता है! फिल्म 'लुटकेस' 31 जुलाई, 2020 को रिलीज होगी.

क्या कभी पैसों से भरा बैग हाथ लगा है? अगर नहीं, तो आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'लुटकेस' में देखिए क्या होता है, जब पैसों से भरा बैग एक आदमी के हाथ लग जाता है! फिल्म 'लुटकेस' 31 जुलाई, 2020 को रिलीज होगी. इसे देखकर दर्शक निश्चित रूप से हंसी से लोटपोट हो जाएंगे. दर्शकों को 'लुटेकेस' की दुनिया की एक झलक पाने के लिए ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था और गुरुवार को आखिरकार, फॉक्स स्टार इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर का लिंक साझा कर दिया है!

कुणाल खेमू ने ट्रेलर रिलीज के साथ एक मजेदार वीडियो भी साझा किया है, जिसमें दर्शकों से फिल्म के बारे में एक संशोधन करने और अगर अभी तक उन्होंने ट्रेलर नहीं देखा है तो इसे देखने के लिए कहा है. अभिनेता लिखते हैं, "सब कह रहे हैं कि इस बैग में कुछ काला है, आप खुद ही देख लीजिए. हैशटैगलुटकेस का ट्रेलर जारी हो चुका है. फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी. हैशटैगलुटकेस."

फिल्म को लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर एक प्रत्यक्ष ओटीटी रिलीज के रूप में जारी किया जाएगा. कुणाल खेमू, रसिका दुगल, रणवीर शौरी, विजय राज और गजराज राव द्वारा अभिनीत, फिल्म राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और फॉक्स स्टार स्टूडियो एवं सोडा फिल्म्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है व राजेश कृष्णन और कपिल सावंत द्वारा लिखित है.

'फ्रेंच बिरयानी' का ट्रेलर रिलीज 

एमेजॉन प्राइम वीडियो ने आज फिल्म 'फ्रेंच बिरयानी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. यह एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें कॉमेडियन दानिश सैत ने असगर की भूमिका में बेंगलुरु के एक ऑटोरिक्शा चालक की भूमिका निभाई है,जो साइमन के साथ विदेश की यात्रा करते हैं.

साइमन के खोए हुए समान की तलाश में, अप्रत्याशित परिस्थितियां साइमन और असगर को एक-दूसरे से मिला देती हैं. पन्नगा भराना द्वारा निर्देशित 'फ्रेंच बिरयानी' पीआरके प्रोडक्शंस के बैनर तले अश्विनी पुनीत राजकुमार और गुरुदत्त ए तलवार द्वारा निर्मित है. दुनिया भर में 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम सदस्य 24 जुलाई से कन्नड़ में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को देख सकते हैं.

एमेजॉन प्राइम वीडियो इंडिया के निदेशक और कंटेंट हेड विजय सुब्रमण्यम ने कहा, "हम एमेजॉन प्राइम वीडियो पर 'फ्रेंच बिरयानी' को पेश करने के लिए उत्साहित हैं जिसमें सबसे बहुमुखी अभिनेता दानिश सैत ने मुख्य भूमिका निभाई है. एक अच्छी मनोरम फिल्म बनाने के चलते हम निश्चित हैं कि यह दर्शकों को पसंद आएगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉम्बे हाई कोर्ट जाएंगे अभिनेता इमरान खान, 'लीव इंडिया' नोटिस को देंगे कानूनी चुनौती
देश छोड़ने के आदेश के खिलाफ बॉम्बे HC जाएंगे इमरान खान, हायर किए बड़े वकील
'इन्हें गंदी भाषा ही बोलनी है...' समय रैना पर फिर भड़के सुनील पाल, कॉमेडी में गाली-गलौज पर उठाए सवाल
समय रैना पर फिर भड़के सुनील पाल, कॉमेडी में गाली-गलौज पर उठाए सवाल
पत्नी देबिना बनर्जी और को-एक्ट्रेस ईशा मालवीय संग बिहार CM से मिले गुरमीत चौधरी, शेयर की खास तस्वीरें
पत्नी और को-एक्ट्रेस ईशा संग बिहार CM से मिले गुरमीत चौधरी, शेयर की खास तस्वीरें
सलमान खान ने फिल्म SVC63 के टाइटल को लेकर दिया हिंट, 'मॉन्स्टर' होगा नाम?
सलमान खान ने फिल्म SVC63 के टाइटल को लेकर दिया हिंट, 'मॉन्स्टर' होगा नाम?

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget