एक्सप्लोरर

दीपिका पादुकोण की फैन हैं कुमार सानू की बेटी, गाना चाहती हैं उनके लिए गाना

सिंगर कुमार सानू की बेटी भी सिंगिग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. उनका कहना है कि वो बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण की आवाज बनना चाहती हैं.

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने नब्बे और 2000 के दशक में कई सुपरहिट गाने दिए हैं. कुमार सानू ने बॉलीवुड के कई नामचीन अभिनेताओं के लिए गाने गाए हैं, जिनमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड के तीनों खान और अक्षय कुमार, अजय देवगन, संजय दत्त, अनिल कपूर और गोविंदा जैसे कई कलाकार शामिल हैं.

अब कुमार सानू की बेटी शैनन के. एक गायिका के तौर पर अपनी पहचान बनाने में जुटी हुई हैं और उनका कहना है कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए गाना चाहती हैं. शैनन ने कहा, "मैं एक अभिनेत्री की आवाज बनना पसंद करूंगी, खासकर दीपिका पादुकोण, वह मेरी पसंदीदा अभिनेत्री हैं."

लॉस एंजेलिस में रह रहीं शैनन ने अपने संगीत के सफर की शुरुआत अंग्रेजी गानों के साथ की. उन्होंने कहा, "मैं भारत में पली-बढ़ी नहीं हूं, तो तकनीकी रूप से अंग्रेजी मेरी पहली भाषा रही है और इसलिए मैंने अंग्रेजी में गाना शुरू किया. हिंदी में गाना गाने में सक्षम होने के लिए मेरे पिता ने मुझे थोड़ी-बहुत उर्दू सीखने की सलाह दी है, ताकि मैं शब्दों का उच्चारण बेहतर ढंग से कर पाऊं, नहीं तो मेरे भारतीय श्रोताओं को मेरे हिंदी लफ्जों को समझने में कठिनाई होगी."

शैनन ने सोनू निगम जैसे भारतीय कलाकारों के साथ गैर-फिल्मी गाने रिकॉर्ड किए हैं और इसके साथ ही हिमेश रेशमिया की आगामी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' के लिए भी उन्होंने रिकॉर्डिग की है.

इस बारे में शैनन ने कहा, "मुझे जब मौका मिलेगा मैं हिंदी गाने गाना पसंद करूंगी. मुझे बॉलीवुड बहुत पसंद है, मुझे यहां की फिल्मों ने आकर्षित किया है. खर जब तक मौका मिलता है तब तक मैं अपने हिंदी उच्चारण पर काम करूंगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट कर लिखा- 'शाहरुख-काजोल मेरे चेहरे पर स्माइल लाए'
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'मैंने पति से बहुत मिन्नतें की', बच्चों की खातिर पीटर हाग से शांति से अलग होना चाहती थी सेलिना जेटली
'मैंने पति से बहुत मिन्नतें की', बच्चों के लिए पीटर हाग से शांति से अलग होना चाहती थी सेलिना जेटली
'लोग ब्रेस्ट का साइज तक बदल देते हैं', AI से बनी अश्लील तस्वीरों पर भड़कीं श्रिया सरन
'लोग ब्रेस्ट का साइज तक बदल देते हैं', एआई से बनी अश्लील तस्वीरों पर भड़कीं श्रिया सरन
'ना मुझे पीटोगे ना ही गोली मारोगे', रजनीकांत की 'जेलर 2' करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रखी थी ये शर्त
'जेलर 2' करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रखी थी अजीब शर्त, रजनीकांत ने किया खुलासा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget