एक्सप्लोरर

शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज का 87 साल की उम्र में निधन, चेंबूर में किया जाएगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. इस दुखद खबर के सामने आते ही कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के शोमैन, लीजेंड एक्टर और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया. बेटे रणधीर कपूर ने अपनी मां के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह 5 बजे उनकी मौत हुई. बढ़ती उम्र और बुढ़ापे की बीमारियों से भी वो जूझ रही थीं. अपनी मां के निधन पर रणधीर ने कहा, "उनकी मौत से हम गहरे सदमे में हैं." रणधीर कपूर ने बताया कि अंतिम संस्कार चेंबूर शवदाह गृह में किया जाएगा. इस दुखद खबर के सामने आते ही कपूर परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर है.

आपको बता दें कि 1946 में राजकपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी. इस दंपत्ति को पांच बच्चे हुए. तीन बेटे रणधीर, ऋृषि और राजीव, जबकि दो बेटियां हैं रितू और रीमा.

कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए दादी कृष्णा कपूर की याद में एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है. रिद्धिमा कपूर ने तस्वीर के साथ लिखा, मैं आपको प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे दादी.

View this post on Instagram
 

I love you- I will always love you - RIP dadi ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (@riddhimakapoorsahniofficial) on

इसे लेकर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक ट्वीट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि उन्हें दी. रवीना टंडन ने ट्वीट किया 'पूरे कपूर परिवार को संवेदना, कृष्णा राज कपूर के साथ एक सदी का अंत हो गया. ईश्वर आपको इस घड़ी का सामना करने की हिम्मत दे और उनकी आत्मा को शांति दे.'

इसके अलावा लेखक और एक्टर सुहेल सेठ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, कृष्णा राज कपूर जी के निधन की खबर से दुखी हूं. एक सशक्त महिला, कपूर खानदान की बड़ी और एक बेहद अच्छी इंसान थीं के रूप में  याद की जाएंगी.

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी ट्विटर के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, ''श्रीमति कृष्णा राज कपूर जी के निधन की खबर से मैं दुखी हूं. वो सबसे प्रतिष्ठित और स्नेही महिलाओं में से एक थीं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. कपूर और नंदा परिवार के लिए मेरी संवेदना.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिल्पा शेट्टी से गुरमीत चौधरी तक, स्टाइलिश अंदाज में 'धुरंधर 2' देखने पहुंचे सेलेब्स
शिल्पा शेट्टी से गुरमीत चौधरी तक, स्टाइलिश अंदाज में 'धुरंधर 2' देखने पहुंचे सेलेब्स
'धुरंधर 2' रिव्यू: मास्टरपीस है रणवीर सिंह की फिल्म, एक्टिंग से लेकर कहानी तक, सब दमदार
'धुरंधर 2' रिव्यू: मास्टरपीस है रणवीर सिंह की फिल्म, एक्टिंग से लेकर कहानी तक, सब दमदार
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' का सामने आया फर्स्ट रिव्यू, तमिल-तेलुगू में शोज हुए कैंसिल, आदित्य धर ने मांगी माफी
Live: 'धुरंधर 2' का सामने आया फर्स्ट रिव्यू, तमिल-तेलुगू में शोज हुए कैंसिल, आदित्य धर ने मांगी माफी
'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' कौन? पेड प्रीव्यू देख रही ऑडियंस ने सोशल मीडिया पर दिया स्पॉयलर
'धुरंधर 2' में 'बड़े साहब' कौन? पेड प्रीव्यू देख रही ऑडियंस ने खोल दिया राज

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget