एक्सप्लोरर

Box Office : 'बाहुबली 2' को जल्द ही चारों खाने चित करने वाली है 'दंगल'! महज 1 करोड़ पीछे...

नई दिल्ली : चीन में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' की रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी है. महज 23 दिनों में ही फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. रमेश के मुताबिक फिल्म ने चीन में 845 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,600 करोड़ से ज्यादा की धमाकेदार कमाई की है.

रिलीज के महज 23 दिन में ही 'दंगल' ने चीन में जो 'धाकड़' कमाई की है उससे ऐसा लगता है कि आमिर की यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई 'बाहुबली 2' को वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में जल्द ही पीछे छोड़ देगी. जिस रफ्तार से 'दंगल' चीन में कमाई कर रही है अगर यही रफ्तार बनी रही तो वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' पीछे छूट जाएगी. वहीं अगर बात की जाए 'बाहुबली 2' के वर्ल्डवाइड कमाई की तो फिल्म ने 27 मई तक 1,622 करोड़ की कमाई कर ली है. दोनों ही फिल्मों में अब सिर्फ 1 करोड़ का ही अंतर रह गया है.

गौरतलब है कि चीन में 'दंगल' को करीब 9,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इस फिल्म का नाम ‘Shuaijiao Baba’ रखा गया है. इससे पहले आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ भी चीन में रिलीज हो चुकी है. ‘पीके’ ने चीनी सिनेमाघरों में तकरीबन 100 करोड़ रुपए का ग्रॉस कारोबार किया था.

Dangal-Baahubali-580x355

'दंगल' की घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई

वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' ने 387 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. ‘दंगल’ आमिर की दूसरी और भारत की पांचवीं फिल्म है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया. इस सूची में ‘पीके’ और ‘दंगल’ के साथ-साथ सलमान की ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और प्रभास की 'बाहुबली 2' का भी नाम शामिल है.

बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और साक्षी तंवर प्रमुख भूमिका में हैं.

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही है खूब तालियां

जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज

'बाहुबली 2' की हिंदी वर्जन की कमाई

baahubali-2-the-conclusion-movie-stills-0001

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'बाहुबली 2' हिंदी भाषा में 489.40 करोड़ करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. अगर ऐसा होता है तो हिंदी में 500 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली यह पहली फिल्म होगी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

गौरतलब है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है.

इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म बहुत ही भव्य है और इसकी कहानी बहुत ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ती है. समीक्षकों ने इस फिल्म को रेटिंग तो अच्छी दी है और दर्शक भी इसे खूब सराह रहे हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget