एक्सप्लोरर

जानिए किसकी जिंदगी से प्रेरित है Rani Mukherjee की फ़िल्म Mrs Chatterjee vs Norway

Mrs Chatterjee Vs Norway: रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. इसके ट्रेलर के रिलीज़ किए जाने के बाद इस फ़िल्म में दर्शाये गये विषय की ख़ूब चर्चा हो रही है.

Mrs Chatterjee Vs Norway: रानी मुखर्जी हमेशा से ही अलग तरह के किरदार निभाने में यकीन  करती आईं हैं. उनकी जल्द रिलीज़ होने जा रही अगली फ़िल्म 'मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' की कहानी भी कुछ ऐसी है जिसमें रानी मुखर्जी एक ऐसी मां के किरदार में हैं जिन्हें अपने ही बच्चों से अलग कर दिया जाता. फ़िल्म में दिखाया गया है कि कैसे नॉर्वे की सरकार अपने देश के क़ानूनों का हवाला देकर वहां रह रहे भट्टाचार्य परिवार पर सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप बच्चों की परवरिश नहीं किये जाने का इल्जाम लगाती है और फिर उनसे उनके दोनों बच्चों को  छीन लेती है.

रिलीज के लिए तैयार मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे

'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. हाल ही में 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' ‌के ट्रेलर के रिलीज़ किए जाने के बाद इस फ़िल्म में दर्शाये गये विषय की ख़ूब चर्चा हो रही है और विदेशों में रहनेवाले अभिभावकों से जुड़ा ये मसला एक बार फ़िर से सुर्खियों में आ गया है. दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले कई परिवार इस तरह की परेशानियों और परिस्थितियों से गुज़र चुके हैं जो अब फ़िल्म के ट्रेलर के रिलीज़ किए जाने के बाद आपबीती को भावुकता के साथ बयां कर रहे हैं.

रानी मुखर्जी ने निभाई अहम भूमिका

रानी मुखर्जी की फ़िल्म सागरिका भट्टाचार्य की असल ज़िंदगी से प्रेरित हैं. सागरिका भट्टाचार्य ने फ़िल्म के ट्रेलर को देखने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपनी ज़िंदगी के मुश्क़िल हालातों पर बनी फ़िल्म का ट्रेलर देखना उनके लिए एक बेहद जज़्बाती पल था.

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए इसे लफ़्ज़ों में बयां कर पाना काफ़ी मुश्क़िल है कि अपनी कहानी को देखकर मुझे कैसा महसूस हो रहा है. मुझे ऐसा लगा कि मैं दोबारा से वही लड़ाई लड़ रही हूं. लोगों के लिए यह जानना बेहद ज़रूरी है कि आज भी प्रवासी मां-अभिभवकों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता है.'

ग़ौरतलब है कि साल 2011 में सागरिका भट्टाचार्य और अनुरूप भट्टाचार्य पर तीन साल के बेटे अविज्ञान और एक साल की बेटी ऐश्वर्या को अपने बिस्तर पर सुलाने, सही तरीका का भोजन नहीं खिलाने, सही तरह के कपड़े नहीं पहनाने से लेकर तमाम तरह के आरोप लगाए गये थे जिसके बाद नॉर्वे के अधिकारियों ने दोनों बच्चों को अपनी कस्टडी में लिया था और फिर शुरू हुआ बच्चों को वापस पाने का सागरिका और अनुरूप का संघर्ष जो काफ़ी लम्बा चला.

सागरिका भट्टाचार्य ने 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' जैसी फ़िल्म बनाए जाने पर कहा, 'रानी मुखर्जी ने जिस तरह से मेरे दुख-दर्द और मेरे बच्चों को वापस पाने के संघर्ष को जीवंत अंदाज़ में पर्दे पर पेश किया, उसके‌ लिए मैं रानी मुखर्जी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. रानी मुखर्जी ख़ुद भी एक मां है और मैं उनकी  शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने एक मां की दर्द भरी दास्तां को बेहद गरिमा के साथ पर्दे पर उतारा है. उन्हें ट्रेलर में देखकर मैं अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई."

ग़ौरतलब है कि सागरिका भट्टाचार्य के दोनों बच्चों को नॉर्वे के बाल कल्याण विभाग ने अपने देश के दिशा-निर्देशों के विपरीत और भारतीय आदतों के मुताबिक पालन-पोषण करने के आरोप में बच्चों को अपनी हिरासत में ले लिया था. लेकिन सागरिका भट्टाचार्य का कहना है, 'आखिर मैं भी एक मां हूं और एक मां के तौर पर मेरे भी तो कुछ अधिकार हैं.' खैर, इसके बाद भट्टाचार्य परिवार ने बच्चों को नॉर्वे के सरकारी चंगुल से छुड़ाने के लिए लगभग एक साल तक क़ानूनी लड़ाई लड़ी. उल्लेखनीय है कि इस दौरान नॉर्वे के अधिकारियों ने यहां तक दावा किया कि सागरिका भट्टाचार्य एक मां के रूप में अपने बच्चों पालने के लिए मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं!

बाद में यह मामला भारत और नॉर्वे की मीडिया की नज़र में आया जिसके बाद यह मसला सुर्खिंयों में छा गया. मामला इस क़दर आगे बढ़ा कि भारत सरकार को इसमें दखल देना पड़ा. तत्कालीन विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने नॉर्वे के विदेश मंत्री से मुलाक़ात की. इस मसले को सुलझाने के लिए लम्बी चली कोशिशों के बाद यह तय किया गया कि सागरिका भट्टाचार्य के दोनों बच्ची की कस्टडी भारत में रहनेवाले बच्चों के चाचा अरुणाभास भट्टाचार्य (27) को सौंपी जाएगी. इसके बाद सागरिका ने अपने बच्चों की कस्टडी के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया. साल 2013 में कोर्ट ने यह फ़ैसला दिया कि दोनों बच्चों की कस्टडी सागरिका भट्टाचार्य को सौंपी जाए.

सागरिका भट्टाचार्य की इसी संघर्षमय कहानी पर बनी फ़िल्म 'चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के ट्रेलर के रिलीज़ के बाद सागरिका की तरह ही विभिन्न देशों में अपने साथ हुए इसी तरह के अनुभवों को बयां करना शुरू कर दिया. इससे साफ़तौर पर समझा जा सकता है कि 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' ने सिनेमाघरों में रिलीज़ से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर कर दिया है. आशिमा छिब्बर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 17 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

अभिनेता Mithun अस्पताल में भर्ती, रेयर बीमारी के चलते एकसाथ नहीं बंद हो पा रहीं दोनों आंखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे किसी की पर्सनल लाइफ से...', गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले अन्नू कपूर
'मुझे किसी की पर्सनल लाइफ से...', गौरी स्प्रैट संग आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले अन्नू कपूर
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: धुआंधार हो रही 'जना नायकन' की एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों, बना दिया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
धुआंधार हो रही 'जना नायकन' की एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों
CJP के प्रोटेस्ट में शामिल हुईं शबाना आजमी, बॉलीवुड की चुप्पी के सवालों पर बोलीं- 'मुद्दे से ध्यान मत भटकाइए'
CJP के प्रोटेस्ट में शामिल हुईं शबाना आजमी, बॉलीवुड की चुप्पी के सवालों पर कही ये बात

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget