एक्सप्लोरर

Sidharth Shukla Death: आने वाले दिनों में Shehnaaz Gill के साथ दिख सकते थे सिद्धार्थ शुक्ला, कई प्रोजोक्ट्स की थी चर्चा

Sidharth Shukla Death: अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स थे. चर्चा थी कि वे शहनाज गिल के साथ एक वेब सीरीज में नजर आने वाले थे.

Sidharth Shukla Death: ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ टीवी शो से रुपहले पर्दे पर कदम रखने वाले, ‘बिग बॉस 13’ के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला 40 की कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह कर चले गए हैं. करन जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था. वहीं बिग बॉस 13 सीजन में शहनाज गिल के साथ वह काफी चर्चा में रहे थे और उनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाने लगा था.

सिद्धार्थ शुक्ला सिनेमा जगत के उभरते हुए सितारे थे और उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स करने के लिए थे. हाल ही में उन्होने ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल वेब सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया था. इसके साथ ही खबरें थीं कि वह मोनिका डोगरा और पंकज त्रिपाठी के साथ उपने ओटीटी करियर को आगे बढ़ाने वाले थे. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के अगले प्रोजेक्ट में दिखाई देने वाले थे.

चर्चा ये भी थी कि वह दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आने वाले थे. इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस की खुशी के लिए वह शहनाज गिल के साथ एक वेब सीरीज में भी दिखाई देने वाले थे. एक रिपोर्ट यह भी बताती है कि सिद्धार्थ एस ऑफ स्पेस में होस्ट की भुमिका निभाने वाले थे.

बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हो गया. फिलहाल मुंबई के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. गुरुवार को आस्पताल लाए जाने पर कूपर अस्पताल के डॉक्टर निरंजन ने सिद्धार्थ की जांच की थी. डॉक्टर निरंजन ने ही सिद्धार्थ को 'डेथ बिफोर अराइवल' घोषित किया था. शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मीडिया को बताई जाएगी और 11 बजे पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः
Sidharth Shukla Death: कल 11 बजे परिवार को सौंपा जाएगा सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Sidharth Shukla की मौत पर Shehnaaz Gill ने बयां किया दर्द कहा- 'मेरे हाथों में उसने दम तोड़ा, कैसे जिऊंगी अब'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget