एक्सप्लोरर

सुष्मिता सेन से इंस्टा पर गलती से हुई 'मिस्टेक' और रोहमन शॉल से हो गया था प्यार, जानिए कैसे मिले दोनों

सुष्मिता ने कहा कि रिपोर्ट्स में अक्सर कहा जाता रहा है कि मेरी और रोहमन की मुलाकात एक फैशन शो के दौरान हुई थी, हालांकि ये सच नही है. अब सुष्मिता ने खुद अपने प्यार की शुरुआत की हकीकत सबको बताई है.

नई दिल्ली: अभिनेत्री सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल को काफी समय से डेट कर रही हैं. वो अपने इस रिश्ते को पब्लिक करने से भी नहीं हिचकीं. सुष्मिता ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए ही अपने रिश्ते पर मुहर लगाई. अब सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में बताया है कि रोहमन से उनकी मुलाकात कैसे हुई.

सुष्मिता ने कहा कि रिपोर्ट्स में अक्सर कहा जाता रहा है कि मेरी और रोहमन की मुलाकात एक फैशन शो के दौरान हुई थी, हालांकि ये सच नही है. अब सुष्मिता ने खुद अपने प्यार की शुरुआत की हकीकत सबको बताई है.

ये भी पढ़ें: जंजीर की सक्सेज पार्टी के लिए जया के साथ लंदन जाना चाहते थे बिग बी, पिता के कहने पर फटाफट रचाई शादी 

फिल्म समीक्षक राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में सुष्मिता ने कहा, "ये बेहद खूबसूरत कहानी है. उसने मुझे इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज भेजा था और मैंने नहीं देखा, क्योंकि मुझे लगता है कि अगर मैं किसी का मैसेज पढ़ती हूं तो शायद मैं उसे बातचीत की मंज़ूरी दे रही हूं. मेरे पास बहुत से ऐसे डायरेक्ट मैसेज हैं, जिन्हें मैंने कभी खोला ही नहीं है."

आगे बातचीत में सुष्मिता ने उस वाकये का ज़िक्र किया, जिसके बाद वो और रोहमन एक दूसरे के करीब आना शुरू हुए. उन्होंने कहा, "टच स्क्रीन फोन की जय हो क्योंकि मैं देख रही थी कि डायरेक्ट मैसेज के ज़रिए क्या क्या आया है इसलिए मैं स्क्रोलिंग कर रही थी. इतने में इस लड़के ने (किसी ने) कमरे में कुछ तोड़ा और मैं उससे बात करने लगी और कहा कि क्या कर रहे हो बेटा आपको कितनी बार मना किया है, इस तरह से मैं बात कर रही थी, लेकिन जब मैं फोन की तरफ वापस आई तो देखा कि मैंने उनमें से किसी एक डायरेक्ट मैसेज को खोल दिया है. और ये मैसेज उन्हीं (रोहमन शॉल) की तरफ से था."

मैसेज खुल जाने के बाद जब सुष्मिता ने उसे पढ़ा तो वो खुद को उस मैसेज का जवाब देने से नहीं रोक पाईं. उन्होंने जवाब में लिखा, "बहुत शुक्रिया, आपके मैसेज ने मेरा दिन बना दिया. आपको दुनिया की तमाम खुशियां मिले."

सुष्मिता सेन के इस जवाब के बाद उधर से रोहमन शॉल ने एक बार फिर एक मैसेज भेजा जिसने सुष्मिता का दिल ही जीत लिया. रोहमन ने लिखा था, "मैं एक कमरे से दूसरे कमरे में कूद रहा हूं. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि आपने मुझे जवाब दिया है.

सुष्मिता ने ये भी बताया कि पहले तो रोहमन ने उन्हें अपना फुटबॉल मैच देखने के लिए बुलाया, हालांकि फिर उन्होंने एक कॉफी डेट पर मिलने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें:

Hume Tumse Pyaar Kitna: प्यार में हद से गुजर जाने को तैयार हैं करणवीर बोहरा, देखें अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर

दिल्ली हाईकोर्ट से सलमान खान को राहत, फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज

'क्रिकेट के भगवान' से मिले रणवीर सिंह, तस्वीर क्लिक कराना नहीं भूले

पॉलिटिक्स में है प्रियंका चोपड़ा की दिलचस्पी, कहा- प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ना चाहूंगी 

इमोशनल हुए SRK, कहा- मेरे हर सपने को करन और आदित्य चोपड़ा ने पूरा किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'बिग बॉस 20' के घर में हाथापाई, वाइल्ड कार्ड एंट्री नकुल धुल हुए एविक्ट
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
'जेलर 2' बनेगी रजनीकांत की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनर, पहले दिन होगी बंपर कमाई
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget