एक्सप्लोरर

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास, जानें उनके बारे में ये खास बातें

आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं निक जोनाम जिन्हें प्रियंका चोपड़ा ने अपना दीवाना बना दिया है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. जाने माने सिंगर निक जोनास से प्रियंका चोपड़ा के डेटिंग की खबरों पर अब उन्होंने खुद ही मुहर लगा दी है. शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मुंबई पहुंचीं. इसके बाद रात में प्रियंका चोपड़ा ने निक को अपनी मां से मिलवाया. साथ ही दोनों बाहों में बाहें डाले डिनर के लिए पहुंचे. आज इस वजह से हर तरफ ये कपल छाया हुआ है. आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं निक जोनाम जिन्हें प्रियंका चोपड़ा ने अपना दीवाना बना दिया है.

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास, जानें उनके बारे में ये खास बातें

यहां हम आपको यहां बता रहे हैं निक जोनास के बारे में-

  • निक जोनास अमेरिकी सिंगर, सॉन्ग राइटर, एक्टर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं. निक जोनास की उम्र 25 साल है. जोनास ने सात साल की उम्र से ही थियेटर में काम करना शुरु कर दिया था. 'ए क्रिसमस कैरोल', 'ऐनी गेट योर गन', 'ब्यूटी ऐंड द बीस्ट' और 'लेस मिज़रेबल्स' जोनास के हिट नाटकों में शुमार हैं.
  • 2002 में उनका डेब्यू सिंगल रिलीज हुआ.  निक जोनास का पहला गाना ‘जॉय टु द वर्ल्ड’ था. इस गाने को उन्होंने खुद ही लिखा था. ये गाना कुछ खास पसंद नहीं किया गया. इसके बाद निक ने भाइयों के साथ मिलकर जोनास ब्रदर्स के नाम से बैंड बनाया. इस बैंड ने अपना डेब्यू स्टुडियो एलबम It's About Time रिलीज किया. लेकिन इसे कमर्शियल सक्सेज नहीं मिला.  इसके बाद डिजनी चैनल नेटवर्क पर अपीयरेंस के बाद इस बैंड को पॉपुलैरिटी मिली.
  • साल 2008 में इस ग्रुप को 51st ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया. जोनास ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूज़िक अवार्ड्स में अवार्ड फ़ॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीता. निक ने साल 2010 में यंग हॉलीवुड अवॉर्डस में यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ़ द इयर का ख़िताब जीता था. वहीं साल 2017 में रेडियो डिज्नी म्यूजिक अवॉर्डस में हीरो अवॉर्ड भी हासिल किया. 2014 में जोनास ब्रदर्स अलग अलग हो गए.
  • 2014 में ब्रिटिश मैगजीन OK ने निक जोनास को Sexiest Men Alive का खिताब दिया. 2015 में People  मैगजीन ने निक जोनास को Sexiest Men Alive की लिस्ट में 10वें नंबर पर रखा.

कैसे हुई प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात-

रिपोर्टस के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा निक जोनास  से मुलाकात उनके शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर हुई थी. एक कॉमन फ्रेंड ने उन्हें इंट्रोड्यूस कराया. पिछले साल पहली बार ये दोनों मेट गाला इवेंट में रेड कार्पेट पर पब्लिकली साथ नज़र आए.

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास, जानें उनके बारे में ये खास बातें

मेट गाला में इन दोनों की तरफ अटेंशन इसलिए भी गया क्योंकि पहली बार दोनों हाथों में हाथ डाले दिखे. इसके बाद ये तस्वीर देखने को मिली जिसमें प्रियंका और निक एक दूसरे के काफी करीब दिखे.

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास, जानें उनके बारे में ये खास बातें

अचानक कुछ दिनों पहले प्रियंका और निक जब डेट करने एक रेस्टोरेंट में गए थे उस दौरान की एक तस्वीर देखने को मिली. इसके बाद तो अब अक्सर ही प्रियंका और निक साथ में नज़र आते हैं. इससे पहले निक जोनास भी प्रियंका को अपनी फैमिली से भी मिलवा चुके हैं. कुछ समय पहले जब निक की फैमिली फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा उनकी बाहों में बाहें डाले पहुंचीं तो इनके डेटिंग की खबरें कंफर्म हो गईं.

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास, जानें उनके बारे में ये खास बातें

हॉलीवुड की कई जानी मानी हसीनाओं को डेट कर चुके हैं जोनास

प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनास हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं. सेलेना गोमेज, माइली सायरस, गिगी हैडिड, जॉर्जिया फॉलर और समंथा बार्क जैसे हसीनाओं के साथ डेटिंग कर चुके हैं.

पिछले साल जब निक मॉडल जॉर्जिया फॉलर को डेट कर रहे थे उस दौरान शादी की खबरें भी थीं. तब निक ने कहा था, ''घर बसाना आखिरकार मेरा भी लक्ष्य है, लेकिन निश्चित रूप से मैं जल्दी में नहीं हूं. फिलहाल मेरा ध्यान करियर पर और जितना ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रह सकूं, उस पर है, लेकिन अंतत: मैं भी अपना एक परिवार चाहता हूं." इसके अलावा निक को बच्चों से बहुत प्यार है. कुछ समय पहले अपने बच्चों के सवाल पर उन्होंने कहा था, "बिल्कुल, मैं पिता बनना चाहता हूं. मेरी दो प्यारी भतीजियां हैं, उनमें से एक का मैं गाडॅफादर हूं..मुझे लगता है कि फिलहाल यह मेरे लिए नहीं है, लेकिन निकट भविष्य में मैं पिता बनना पसंद करूंगा."

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास, जानें उनके बारे में ये खास बातें

अब जब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां से भी निक की मुलाकात करा दी है तो ऐसे में ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं.

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास, जानें उनके बारे में ये खास बातें प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास, जानें उनके बारे में ये खास बातेंप्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास, जानें उनके बारे में ये खास बातें

प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास, जानें उनके बारे में ये खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Collection Live: 18 करोड़ के पार हुई 'वेलकम टू द जंगल', 25% दर्ज हुई ऑक्यूपेंसी, जानें फर्स्ट डे कलेक्शन
Live: 18 करोड़ के पार हुई 'वेलकम टू द जंगल', 25% दर्ज हुई ऑक्यूपेंसी, जानें फर्स्ट डे कलेक्शन
Cocktail 2 vs Welcome 3: 'वेलकम 3' के तूफान के बीच नहीं रुकी 'कॉकटेल 2', फ्राइडे भी बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा
दूसरे फ्राइडे भी 'कॉकटेल 2' ने उड़ाया गर्दा, 'वेलकम 3' के सामने टिकने के लिए मेकर्स ने चली थी ये तगड़ी चाल
Exclusive: 'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत संग हुआ था म्यूजिक कंपोजर का विवाद? बताया कैसे तैयार हुआ था सॉन्ग 'नब्ज नब्ज'
'भारत भाग्य विधाता' में कंगना रनौत संग हुआ था म्यूजिक कंपोजर का विवाद? बताया कैसे तैयार हुआ था सॉन्ग 'नब्ज नब्ज'
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget