एक्सप्लोरर

अच्छी सिंगर हैं किरन: आमिर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी पत्नी और फिल्मकार किरन राव के गायन क्षमता की तारीफ की है, जो एक संगीत वीडियो के जरिए बतौर सिंगर शुरुआत करने जा रही हैं. 'सत्यमेव जयते वाटरकप' के विशेष संगीत वीडियो के लांच के मौके पर आमिर ने कहा, "घर पर किरन अक्सर मेरे लिए गाती रहती हैं, इसलिए मैंने सोचा कि उन्हें गीत गाना चाहिए." गांवों में पानी के संरक्षण को लेकर जागरूकता लाने के मकसद से आमिर खान और किरन राव के पानी फाउंडेशन ने 'सत्यमेव जयते वाटरकप' के दूसरे संस्करण की घोषणा की है. फिल्म 'पीके ' के अभिनेता के मुताबिक, "गाने का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है जबकि फिल्म 'सैराट' के निर्देशक नागराज मंजूले ने इसे निर्देशित किया है. एक नई सिंगर को पेश किया गया है. इस गीत के जरिए किरन ने गायन के क्षेत्र में कदम रखा है." सिंगर बनने के बारे में किरन ने कहा, "आमिर ने मुझे जबरदस्ती गाने के लिए मजबूर किया. स्टूडियो में मैं बहुत घबराई हुई थी, लेकिन अजय-अतुल ने मुझे बहुत सहयोग दिया ." 'वाटरकप' अभियान के बारे में आमिर ने बताया कि तीन जिलों से इसका सफर शुरू हुआ था जिसमें अब 30 जिले शामिल हो चुके हैं. किरन राव और आमिर खान के अलावा इस अभियान के लांच होने के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, फिल्मकार नागराज मंजुले, संगीतकार अजय-अतुल, अभिनेता अतुल कुलकर्णी जैसी हस्तियां मौजूद थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?
रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'आप नजाकत की मिसाल हैं...' 72 साल की हुईं रेखा, बर्थडे पर इन सेलेब्स ने किया 'उमराव जान' को विश
'आप नजाकत की मिसाल हैं...' 72 साल की हुईं रेखा, इन सेलेब्स ने किया विश
‘धुरंधर’ ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले- अब फिल्म की लंबाई पर नहीं होती बात
‘धुरंधर’ ने बदली बॉलीवुड की सोच, मुकेश छाबड़ा बोले- अब फिल्म की लंबाई पर नहीं होती बात

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget