एक्सप्लोरर

Kiara Advani On Relationship : बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का खुलासा- बिना शादी के भी साथ में रहा जा सकता है

Kiara Advani: कियारा आडवाणी इन दिनों फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं. उनकी हर फिल्म हिट साबित हो रही है. हाल ही में उनकी फिल्म जुग जुग जियो रिलीज हुई है.

Kiara Advani On Relationship : जब प्यार किया तो डरना क्या, ये गाना इन दिनों कियारा आडवाणी पर कुछ ज्यादा ही सूट कर रहा है. कियारा आडवाणी का कहना है कि कोई भी बिना शादी के वेल सेटल हो सकता है. फिलहाल वह बहुत खुश है और अपने काम में बिजी हैं. रिपोर्ट्स की माने तो कियारा सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं मगर दोनों ने ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है. दोनों ना ही कंफर्म कर रहे हैं और ना ही मना करते हैं. दरअसल, कियारा आडवाणी को कुछ समय से सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा गया है. कई बार कियारा और सिद्धार्थ को एक साथ कई पार्टी में भी देखा जा चुका है. हाल ही में उनका ये बयान कि शादी के बिना भी एक-साथ रहा जा सकता है, किस ओर इशारा कर रहा है ये तो आप भी समझ गए होंगे.


Kiara Advani On Relationship : बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का खुलासा- बिना शादी के भी साथ में रहा जा सकता है

ब्रेकअप एक दिखावा

कुछ समय पहले ये भी खबरें थी कि कियारा और सिद्धार्थ का ब्रेकअप हो गया है. जिसकी वजह से कियारा और सिद्धार्थ दोनों ही एक दूसरे से बात करना को दूर, एक दूसरे की तरफ देखना तक पसंद नहीं कर रहे थे. लेकिन दोनों को जब फिर से एक इवेंट में साथ देख गया तो यही कयास लगाए जा रहे थे कि ये दूरियां बस लोगों के बीच भम्र पैदा करने के लिए थी. इसके अलावा सिद्धार्थ और कियारा फिल्म भूल भूलैया-2 के प्रीमियर में भी साथ में नजर आए थे. सभी यही कयास लगा रहे थे कि कियारा और सिद्धार्थ के बीच सुलह हो गई है और वह दोनों फिर से एक-दूजे के हो गए है.

 

अफेयर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का अफेयर नया नहीं है. इन दोनों का नाम लगभग दो सालों से जोड़ा जा रहा है. पहले तो यह दोनों स्टार्स ही एक साथ कैमरे में कैप्चर होने से डरते थे. कई बार तो इन दोनों को कई डेट्स पर भी साथ में देखा जा चुका है. कई पॉर्टीज, कई अवॉर्ड फंक्शन, यहां तक कि दोनों को कई बार लंच पर भी साथ में देखा गया है. वैसे पहले तो सबको यही लग रहा था कि ये दोनों फिल्म शेरशाह में साथ आएं है इसलिए दोनों एक साथ कई जगह देखें गए, लेकिन जब बात उनके हर जगह स्पॉट होने की है तो मामला तो कुछ और ही लगने लगा. यहां तक कि जब कियाया से जब पूछा गया कि हाल ही में क्या उन्होंने किसी को डेट किया है तो उनका जवाब यही था कि वह अभी हाल ही में एक डेट पर गई थी. कियारा के इस बयान से साफ हो गया था कि जिनके साथ वो अक्सर देखी जा रही है वहीं उनकी डेट है यानी की सिद्धार्थ मल्होत्रा. इसके साथ ही सिद्धार्थ को कियारा की बर्थडे पॉर्टीज पर भी देखा गया है.

दो बार मनाया नया साल एक साथ

इन दोनों की अफेयर की बात तब कंफर्म हो गई जब ये दोनों एक साथ नया साल सेलिब्रेट करते नजर आएं. उसके बाद फिर दोबारा दूसरे साल फिर एक बार कियारा और सिद्धार्थ नया साल मनाने के लिए अफ्रीका गए थे. इसके बाद वह दोनों नया साल मनाने के लिए मालदीव गए थे. जब कियारा ने मालदीव में पीली बिकनी में अपनी फोटो इंस्टा पर डाली तो उनके फैन्स ने यही कहा कि शानदार क्लिक सिड.


Kiara Advani On Relationship : बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का खुलासा- बिना शादी के भी साथ में रहा जा सकता है

खुल्लमखुल्ला प्यार का इज़हार 

हाल ही में कियारा ने अपने रिलेशनशिप के बारें में खुलकर बात की. उनसे जब ये पूछा गया कि क्या वह किसी को डेट कर रही है तो इसपर कियारा आडवाणी ने कहा था कि आखिरी बार जब वह डेट पर गई थी तो वह इसी साल 2022 में गई थी. उन्होंने मीडिया से ये भी कहा कि आप सभी अंदाजा लगा चुके होगे कि वह किसके साथ डेट पर गई थी. वैसे सिद्धार्थ का नाम साफ तौर पर तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा उन्हीं की तरफ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे
'रामायणम' तोड़ेगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 24 घंटे में गाड़ दिए झंडे

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget