एक्सप्लोरर

कभी टीचर थीं कियारा आडवाणी, इस सुपरस्टार के कहने पर बदला था अपना नाम, आज है करोड़ों की मालकिन

Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपना 33वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं. कभी कियारा टीचर की नौकरी करती थीं. लेकिन आज वे सक्सेसफुल एक्ट्रेस होने के साथ ही काफी रईस भी हैं.

Kiara Advani Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बहुत कम समय में ही फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमा लिया है. अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बलबूते कियारा की गिनती आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस के रुप में होती हैं. कियारा 31 जुलाई को 33 साल की होने जा रही हैं. 

कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1991 को 'मायानगरी' मुंबई में हुआ था. कियारा करीब एक दशक से बॉलीवुड में एक्टिव हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस बनने से पहले कियारा क्या काम करती थी? कियारा का असली नाम क्या है और आज कियारा की नेटवर्थ कितनी हैं? आइए आपको एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उसने जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं.

जानिए कियारा का असली नाम, सलमान की सलाह पर बदला

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा का असली नाम बहुत कम लोगों को पता है. कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी है. हालांकि सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपने नाम में बदलाव कर लिया था. दरअसल आलिया नाम से पहले से आलिया भट्ट इंडस्ट्री में मौजूद थीं. ऐसे में कियारा ने अपने नाम में बदलाव कर लिया था.

कभी टीचर थीं कियारा

कियारा आज एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं, लेकिन कभी वे स्कूली बच्चों को पढ़ाती थीं. बताया जाता है कि वे मुंबई के अर्ली बर्ड प्ले स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जॉब करती थीं. हालांकि आगे जाकर एक्ट्रेस ने अपने लिए बॉलीवुड की राह चुनी.

12वीं क्लास में देखा था एक्ट्रेस बनने का सपना

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Caprese Girl (@capresegirl)

कियारा ने 12वीं क्लास के दौरान एक्ट्रेस बनने का सपना था. साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'थ्री इडियट्स' देखने के बाद उन्होंने पिता के सामने एक्ट्रेस बनने की इच्छा जाहिर की थी. एक बार मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर कियारा ने बताया था कि, 'जब मैं 12वीं क्लास में थी तो मैंने अपने पिता को बताया था कि मैं एक्ट्रेस बनना चाहती हूं. तो उन्होंने बोला बॉलीवुड? लेकिन ये कैसे हो सकता है. हालांकि वो ये बात हमेशा से जानते थे कि मेरे अंदर इस चीज का कीड़ा है और मैं ये कर सकती हूं

2014 में किया बॉलीवुड डेब्यू

कियारा आडवाणी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी. बॉलीवुड में काम करते हुए कियारा को करीब 10 साल हो गए हैं. कियारा की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'फगली' थी. एक्ट्रेस की शानदार फिल्मों में 'जुग जुग जियो', 'एमएस धोनी द: अनटोल्ड स्टोरी', 'गुड न्यूज', 'कबीर सिंह' और 'शेरशाह' शामिल हैं.

अब 40 करोड़ है कियारा की नेटवर्थ

'द फाइनेंशियल एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक कियारा आडवाणी की टोटल नेटवर्थ 40 करोड़ रुपये है. उनकी कमाई का जरिया फिल्मों के साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट भी हैं. कियारा एक फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं. 

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान से पहले इन सितारों ने भी झेली आंखों की प्राब्लम, सर्जरी कराने तक की आई नौबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कियारा आडवाणी ने Toxic के लिए वसूली रिकॉर्ड तोड़ फीस, बनीं सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक
कियारा आडवाणी ने 'टॉक्सिक' के लिए वसूली रिकॉर्ड तोड़ फीस, बनीं सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक
'आज दुनिया शांत लग रही है...', मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, याद कर हुए इमोशनल
'आज दुनिया शांत लग रही है...', मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, याद कर हुए इमोशनल
'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब विशाल भारद्वाज की डिमांड सुन दंग रह गए थे सैफ अली खान
'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब डायरेक्टर की डिमांड सुन दंग रह गए सैफ अली खान
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget