एक्सप्लोरर

स्टेट ऑनर के साथ दी जाएगी ख्ययाम को अंतिम विदाई, शाम 4.30 बजे किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

आज शाम करीब 4.30 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. ख्ययामी को स्टेट ऑनर दिया जाएगा. ख्ययाम को फॉर बंगलौ कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

मशहूर संगीतकार ख्ययाम ने बीती रात मुंबई में आखिरी सांस ली. ख्ययाम बीते कुछ दिनों से सीने में स्क्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थे. पिछले महीने 28 जुलाई को अचानक से वो अपने घर में गिर पड़े थे और फिर फौरन उन्हें सुजय अस्पताल ले जाया गया था. डॉक्टर ने‌ उन्हें फेफड़ों में गहरे संक्रमण से ग्रस्त बताया था. तभी से वो अस्तपताल में भर्ती थे. डॉक्टरों के मुताबिक बीती रात इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे रात करीब साढ़े नौ बजे उनका निधन हो गया.

खय्याम के नाम से मशहूर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार मोहम्मद जाहिर हाशमी का अंतिम संस्कार यहां मंगलवार शाम को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. उनके एक सहयोगी ने इसकी जानकारी दी.

खय्याम के पार्थिव शरीर को जुहू में स्थित उनके आवास पर रखा गया है ताकि लोग उनका आखिरी दर्शन कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें. उनकी शवयात्रा शाम चार बजे जुहू में दक्षिणा पार्क सोसायटी में स्थित उनके घर से शुरू होकर फोर बंग्लोज कर्बिस्तान पहुंचेगी. उनका अंतिम संस्कार शाम साढ़े चार बजे किया जाएगा और उन्हें गन सैल्यूट सहित पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

स्टेट ऑनर के साथ दी जाएगी ख्ययाम को अंतिम विदाई, शाम 4.30 बजे किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

आपको बता दें कि 18 फरवरी 1927 को मोहम्मद जहूर खय्याम का जन्म पंजाब के राहों गांव में हुआ. संगीतकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत 1953 में की थी. उसी साल आई उनकी फिल्म 'फिर सुबह होगी' से उन्हें बतौर संगीतकार पहचान मिली.

2007 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड तो, वहीं 2011 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाजा गया. 'फिर सुबह होगी' के अलावा जिन फिल्मों में उनके संगीत की काफी चर्चा हुई, उनमें कभी कभी,‌ उमराव जान, थोड़ी सी बेवफाई, बाजार, नूरी, दर्द, रजिया सुल्तान, पर्वत के उस पार, त्रिशूल जैसी‌ फिल्मों का शुमार है.

सीने में संक्रमण और न्यूमोनिया की शिकायत के बाद उन्हें पिछले महीने 28 जुलाई को मुंबई के सुजय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही थी. डॉक्टरों के मुताबिक आज इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे रात करीब साढ़े नौ बजे उनका निधन हो गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget