एक्सप्लोरर

IFFI: ‘एस दुर्गा’ दिखाने के लिए कोर्ट ने दिया आदेश, डायरेक्टर ने बताया लोकतंत्र की जीत

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कुछ दिन पहले फिल्म को इस फिल्मोत्सव में प्रदर्शित की जाने वाली फिल्मों की सूची से हटा दिया था.

कोच्चि: केरल हाईकोर्ट ने मंगलवार को गोवा में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में मलयाली फिल्म ‘‘एस दुर्गा’’ प्रदर्शित करने का आदेश दिया. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कुछ दिन पहले फिल्म को इस फिल्मोत्सव में प्रदर्शित की जाने वाली फिल्मों की सूची से हटा दिया था.

फिल्म के निर्देशक सनल कुमार शशिधरन ने हाईकोर्ट के फैसले की तारीफ की. सनल ने कहा कि अदालत का आदेश ‘‘सिनेमा और लोकतंत्र’’ की जीत है. अदालत के इस फैसले का भारतीय पैनोरामा के कई ज्यूरी सदस्यों और केरल फिल्म उद्योग के विभिन्न तबकों ने स्वागत किया.

न्यायमूर्ति बी विनोद चंद्रन ने निर्देशक सनल कुमार शशिधरन की याचिका स्वीकार करते हुए मंत्रालय को फिल्म को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 48वें संस्करण में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया.

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि फिल्म की प्रमाणित प्रति इस महोत्सव में प्रदर्शित की जा सकती है. 

फिल्म को महोत्सव के भारतीय पैनोरामा वर्ग से हटाने के बाद शशिधरन ने यह कहते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था कि यह निर्णय असंवैधानिक है.

13 सदस्यीय जूरी की सिफारिशों के विपरीत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म ‘‘एस दुर्गा’’ और मराठी फिल्म ‘‘न्यूड’’ को महोत्सव से हटा दिया था.

सनल ने आस्ट्रेलिया से फोन पर पीटीआई से कहा, “मैं बेहद खुश हूं. यह सिनेमा और लोकतंत्र की जीत है. लोग हमारे साथ खड़े रहे और हम पर भरोसा दिखाया और इसका परिणाम सामने है. अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया, अन्य सदस्यों ने भी इस्तीफा दिया.” निर्देशक ब्रिसबेन में एशिया फैसिफिक स्क्रीन अवार्ड कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. अदालत का फैसला ऐसे समय आया है जब उन्हें इस समारोह में अपनी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में नामित किया गया है.

उन्होंने कहा, “यह हम सबकी जीत है. यह साबित करता है कि लोकतंत्र की हत्या नहीं की जा सकती और कानून लोगों के लिए ही है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुधवार को 'आवारापन 2' बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा 'कॉकटेल 2' सहित 4 फिल्मों का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा 4 फिल्मों का रिकॉर्ड
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget