एक्सप्लोरर
ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्ती बनीं केटी पेरी

लॉस एंजेलिस : सिंगर केटी पेरी के माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर फॉलोवर्स की संख्या 10 करोड़ होने के बाद वह सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली हस्ती बन गई हैं.
पेरी के नए अल्बम 'विटनेस' के संदर्भ में ऑफिशियल ट्विटर पर पोस्ट किया गया, "आज हम इतिहास के गवाह हैं. केटी पेरी को बधाई. फॉलोवर्स की संख्या 10 करोड़." वेबसाइट 'एसीशोबीज डॉट कॉम' के मुताबिक, ट्विटर पर उन्होंने बधाई देते हुए एक क्लिप भी पोस्ट की, जिसमें केटी के कुछ ट्वीट्स हैं. पेरी साल 2009 में ट्विटर से जुड़ीं और तब से वह सक्रिय हैं. साल 2012 में उनके फालोवरों की संख्या पांच करोड़ थी.????WITNESS ????THE ALBUM❗THE TOUR❗IT'S ALL HAPPENING❗https://t.co/fz83TjrJUr #WITNESSKP pic.twitter.com/Ulx8VYmjTt
— KATY PERRY (@katyperry) May 15, 2017
और पढ़ें
Source: IOCL
























