एक्सप्लोरर
प्रमोशन के दौरान कैटरीना ने खोल दिया सलमान खान का ये बड़ा सीक्रेट
कैटरीना कैफ ने सलमान खान का एक सीक्रेट उस समय पब्लिक कर दिया जब वो फिल्म को प्रमोट कर रहे थे.

नई दिल्ली: सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंद है' को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. शनिवार को ही सलमान और कैटरीना ने फिल्म का नया गाना 'दिल दियां गल्लां' टीवी शो बिग बॉस पर रिलीज किया. शो में सलमान औऱ कैटरीना ने जमकर मस्ती की और एक दूसरे के राज भी खोले. इसी दौरान सलमान की खिंचाई करते हुए लाइ डिटेक्टर टेस्ट मशीन पर बैठे सलमान से कैटरीना ने सवाल किया कि क्या वो बिन नहाए ही शूटिंग के लिए सेट पर चले जाते हैं. इस पर सलमान ने इस इल्जाम को नकारते हुए कहा कि नहीं वो ऐसा नहीं करते. तभी मशीन की ओर इशारा करते हुए कैटरीना ने उनसे सच बोलने के लिए कहा, तो सलमान ने कहा कि हां वो किसी भी सेट पर नहा कर जाना पसंद नहीं करते क्योंकि वो साइकिल से सैट तक जाते हैं. वहां जाकर वो पहले एक्सरसाइज करते हैं और फिर नहाते हैं. सलमान ने कहा कि नहाने के बाद साइकिल से सैट तक जाना , सैट पर जाकर एक्सरसाइज करना औऱ फिर दोबारा नहाने का तो कोई मतलब नहीं बनता है. सलमान और कैटरीना की फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं औऱ दोनों ही गाने फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं.
और पढ़ें
Source: IOCL



























