एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी इवेंट में चीफ गेस्ट बनने जा रहे थे कार्तिक आर्यन? FWICE की चेतावनी के बाद एक्टर ने दी सफाई

Kartik Aaryan Issues Clarification: कार्तिक आर्यन को FWICE ने चेतावनी दी थी कि वो पाकिस्तानी के रेस्टोरेंट के किसी इवेंट में शामिल ना हो. अब एक्टर ने इस पर सफाई दी है और मामले का सच बताया है.

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर ऐसी खबरें थीं कि वो पाकिस्तानी इवेंट 'आजादी उत्सव' में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने वाले हैं. ऐसे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर को लेटर लिखकर चेतावनी दी कि वो इस इवेंट का हिस्सा ना बनें. अब कार्तिक आर्यन ने इस मामले पर सफाई दी है और बताया है कि उनका ऐसे किसी इवेंट को अटेंड करने का कोई प्लान नहीं है.

कार्तिक आर्यन की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें लिखा है- 'कार्तिक आर्यन किसी भी तरह से इस इवेंट से जुड़े नहीं हैं. उन्होंने इस इवेंट में हिस्सा लेने की कभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. हमने ऑर्गनाइजर्स से कॉन्टैक्ट किया है और उनके नाम और तस्वीर वाले सभी प्रमोशनल पोस्टर को हटाने की रिक्वेस्ट की है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


FWICE ने दी थी चेतावनी
FWICE ने पहले कार्तिक आर्यन को एक लेटर लिखकर चेताया था. इसमें लिखा था- 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) गहरी चिंता और जिम्मेदारी के साथ आपके ध्यान में 15 अगस्त 2025 को ह्यूस्टन, अमेरिका में होने वाले आजादी उत्सव - भारतीय स्वतंत्रता दिवस नाम के एक इवेंट में आपकी भागीदारी से जुड़ा एक मामला लाता है. अटैच्ड पोस्टर के मुताबिक आपको इस इवेंट के चीफ गेस्ट के तौर दिखाया जा रहा है.'

'ये खास इवेंट एक पाकिस्तानी रेस्तरां...'
लेटर में आगे लिखा था- 'भले ही ऐसे इवेंट्स विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए गर्व और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का जरिया होते हैं. लेकिन हमें आपको ये बताते हुए अफसोस हो रहा है कि ये खास इवेंट एक पाकिस्तानी रेस्तरां, आगाज रेस्तरां एंड कैटरिंग, जिसके मालिक मिस्टर शौकत मारेडिया हैं, होस्ट कर रहे हैं. हमारा मानना है कि आपको ऑर्गनाइजर के बैकग्राउंड के बारे में पूरी जानकारी नहीं रही होगी. अगर ऐसा है तो हम आपसे इस इवेंट से अपनी भागीदारी तुरंत वापस लेने की अपील करते हैं.'

लेटर में आखिर में लिखा था- 'लेकिन अगर आपको इसकी जानकारी थी, तो ये और भी ज्यादा चिंता की बात है और हम सफाई चाहते हैं. इसके साथ ही ऐसे संगठनों से तुरंत दूरी बनाए रखने की उम्मीद करते हैं.'

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आए थे. अब वो दिवाली पर रिलीज हो रही एक रोमांटिक फिल्म में दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला लीड रोल में होंगी. इसके अलावा कार्तिक के पास अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' भी है जो 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 6 बजे तक 92 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 6 बजे तक 92 करोड़ के हुई पार
123 करोड़ कमाकर भी 'हिट' नहीं हो पाई है 'धमाल 4', जानें प्रॉफिटेबल फिल्म बनने के लिए अभी कितना कलेक्शन करना होगा
123 करोड़ कमाकर भी 'धमाल 4' नहीं है हिट? बॉक्स ऑफिस का ये गणित हैरान कर देगा
रामायण' ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले Ranbir Kapoor को हुआ कंजंक्टिवाइटिस, क्या दिल्ली इवेंट में शामिल होंगे एक्टर?
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले रणबीर कपूर को हुआ कंजंक्टिवाइटिस, दिल्ली इवेंट में काला चश्मे पहने दिखेंगे 'राम'!
सलमान खान की नजरों से नहीं छिपा था सोनाक्षी-जहीर का रिश्ता, ऐसे खोली पोल, कहा- 'मुझे सब दिख रहा है'
सलमान खान की नजरों से नहीं छिपा था सोनाक्षी-जहीर का रिश्ता, ऐसे खोली पोल, कहा- 'मुझे सब दिख रहा है'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget