एक्सप्लोरर

प्रमोशन के दौरान सारा के लिए भावुक हुए कार्तिक, तबीयत खराब होने पर गोद में उठाया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन के कारण बेहद बिजी हो गए हैं. वहीं प्रमोशन के दौरान अचानक सारा अली खान की तबीयत बिगड़ गई, जिसके कारण कार्तिक ने सारा को अपनी गोद में उठाना पड़ा है.

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपनी लव लाइफ की केमेस्‍ट्री को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. दोनों की अपकमिंग फिल्म 'लव आज कल' वेलेंटाइन्‍स डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. जिसके कारण दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए काफी इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सारा को कार्तिक की गोद में देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि प्रमोशन के दौरान सारा की तबीयत खराब होने के कारण कार्तिक उन्हें अपनी गोद में उठा कर ले गए थे.

कार्तिक और सारा का यह वीडियो दोनों के एक फैन क्‍लब ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में कार्तिक को कहते देखा जा सकता है कि सारा की तबीयत ठीक नहीं है. इसके साथ ही कार्तिक की गोद में सारा अली खान खुश दिख रही हैं. सारा को अपनी गोद में लेकर कार्तिक लव आज कल के प्रमोशन सेट तक ले जाते दिख रहे हैं.

बता दें कि कार्तिक आर्यन ने सारा के साथ कई मजाकिया वीडियो शेयर किए हैं. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए हैं. वहीं इस नए वीडियो के साथ दोनों की एक अलग केमेस्‍ट्री देखी जा सकती है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन और सारा अली खान फिल्‍म 'लव आज कल' में मुख्य किरदार में हैं. फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. यह फिल्म 2009 में आई सैफ अली खान की फिल्‍म 'लव आज कल' का सीक्‍वेल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'आवारापन 2' की थर्सडे भी रही धूम, साउथ फिल्म ने भी दिखाया जलवा, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' की थर्सडे को भी रही धूम, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget