एक्सप्लोरर

SC के फैसले के बाद भी नहीं थम रहा करणी सेना का विरोध, 25 जनवरी को बुलाया बंद

सुप्रीम कोर्ट ने कड़े शब्दों में कह दिया है कि फिल्म 'पद्मावत' पूरे देश में रिलीज की जाएगी. इस पर अब करणी सेना के अध्यक्ष का बयान सामने आया है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कड़े शब्दों में कह दिया है कि फिल्म 'पद्मावत' पूरे देश में रिलीज की जाएगी. इस पर अब करणी सेना के अध्यक्ष का बयान सामने आया है. करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह काल्वी ने कहा, ''आज पद्मावती शर्मिंदा हो रही होगी. हमारे पास प्रोटेस्ट का रास्ता खुला है. अब हमें किसी और से नहीं बल्कि सिनेमाहॉल के मालिकों से उम्मीद है कि वो इस फिल्म को ना लगाएं.'' इस फैसले पर करणी सेना के महिपाल सिंह ने कहा कि ''हम जनता की अदालत में जाएंगे. हमें केंद्र सरकार से उम्मीद है.'' वहीं हरियाणा सरकार के मंत्री निल विज ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि ''सरकार उचित  व्यवस्था करेगी. पुलिस को आदेश दे दिया गया है कि शांति बरकरार रखी जाएगी.'' SC के फैसले के बाद भी नहीं थम रहा करणी सेना का विरोध, 25 जनवरी को बुलाया बंद 25 जनवरी को बुलाया बंद सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी करणी सेना अपना विरोध वापस लेने को तैयार नहीं है. करणी सेना ने इस फिल्म की रिलीज के विरोध में 25 जनवरी को बंद बुलाया है. इतना ही नहीं करणी सेना के काल्वी ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि कहीं हिंसा न हो जाए. अब राज्य सरकारों के समक्ष ये चेतावनी है कि वो इस विरोध प्रदर्शन को हिंसक होने से किस प्रकार रोकती है. अभिनेत्री निया शर्मा ने 'पद्मावत' का विरोध करने वालों पर ली चुटकी भंसाली को दी थी धमकी करणी सेना के नेता लोकेंद्र सिंह काल्वी मंगलवार को संजय लीला भंसाली को एक बार फिर धमकी देते नजर आए. काल्वी ने कहा कि भंसाली उन्हीं लोगों को फिल्म दिखाए जिनका नाम हम नामित कर रहे हैं. यदि भंसाली उन लोगों का अपमान करने का प्रयास कर रहा है जो कि वो पिछले 3-4 दिन से लगातार कोशिश कर रहा है, तो भंसाली याद रखे ये वही करणी सेना है जिसने पिछले साल जनवरी में उसे थप्पड़ मारे थे. हम फिर से वो कर सकते हैं इसलिए हम पहले ही उसे आगाह कर रहे हैं. padmavati फिल्म देखने से किया इंकार  संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली करणी सेना को फिल्म देखने के लिए न्योता भेजा गया था और शुरुआत में करणी सेना के नेता लोकेंद्र सिंह कालवी ने ये आमंत्रण स्वीकार भी किया था. लेकिन अब लोकेंद्र काल्वी अपने बयान पलट गए हैं और उन्होंने ये फिल्म देखने से इंकार कर दिया है. किसी भी हाल में 'पद्मावत' को नहीं होने देंगे रिलीज: करणी सेना काल्वी ने कहा कि ''चार दिन पहले फिल्म देखने के लिए एक पत्र आया था और ये पत्र साजिश के तहत भेजा गया था ताकि भंसाली ये साबित कर सके कि वो हमें फिल्म दिखाना चाहते हैं और हम ही नहीं देखने को राजी हो रहे.'' उन्होंने आगे कहा ''न तो फिल्म मैं देखता हूं और न ही करणी सेना देखती है. हम फिल्म उनको दिखाएंगे जिनको सेंसर बोर्ड ने चयनित किया है. भंसाली को 9 लोगों का नाम दिया गया था लेकिन उसने केवल 3 लोगों को ही फिल्म दिखाई. हम इस प्रकार का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget