एक्सप्लोरर

बेटी समायरा की बॉलीवुड में एंट्री पर बोलीं करिश्मा कपूर, कहा- अभी एक्सपेरिमेंट कर रही हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा ने काफी समय के बाद एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटलहुड के जरिए वापसी की है. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि उनकी बेटी समायरा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने काफी लोगों को अपनी अदाओं से दीवाना बनाया है. हाल ही में काफी समय के बाद करिश्मा कपूर ने डिजिटल डेब्यू किया है. उन्होंने एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज मेंटलहुड के जरिए वापसी की है. ऐसे में कयास लग रहे हैं कि उनकी बेटी समायरा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं.

स्पॉटबॉय से हुई बातचीत के दौरान अभिनेत्री करिश्मा ने बेटी समायरा के बॉलीवुड डेब्यू की बात पर बोलते हुए कहा कि 'यह सच नहीं है.' उनका कहना है कि समायरा और उनके दोस्त फिल्मों से जुड़ी हर चीज में काफी रुचि रखते हैं, लेकिन उनकी रुचि पर्दे के पीछे है या कैमरे के सामने उन्हें इस बारे में अभी नहीं पता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी समायरा एक्सपेरिमेंट कर रही हैं और सीख रही हैं.

वहीं बेटी समायरा को अभिनेत्री बनते देखने के सवाल पर बोलते हुए करिश्मा ने कहा कि वह अपने बच्चों के हर फैसले पर उनके साथ खड़ी हैं. वह उन्हें कभी भी किसी फैसले के लिए फोर्स नहीं करेंगी. उनका कहना है कि उन्हें अपने बच्चों पर काफी भरोसा है और वह उन्हें वहीं करने देंगी जिससे उन्हें खुशी मिलती है.

बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बेटी जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री करने के साथ ही कई हिट फिल्में की हैं. हर साल कुछ नए स्टार किड्स बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखते हैं. वहीं इस साल शाहरूख खान की बेटी सुहाना, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के बॉलीवुड में एंट्री करने की खबर है.

कैटरीना कैफ ने अपनी बहन के साथ मिलकर बनाया खाना, VIDEO शेयर कर लिखी ये मजेदार बात Lockdown के बीच माधुरी दीक्षित ने किया अपने डॉगी के साथ डांस, VIDEO हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!
Cockroach का मकसद... चेंज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget