एक्सप्लोरर

एक्टिंग में वापसी कर रही हैं करिश्मा कपूर, रिलीज हुआ उनकी वेब सीरीज 'मेंटलहुड' का ट्रेलर

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर जल्द ही वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं. करिश्मा वेब सीरीज 'मेंटलहुड' के साथ डिजिटल में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर जल्द ही वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं. करिश्मा वेब सीरीज 'मेंटलहुड' के साथ डिजिटल में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. उनका कहना है कि शो के हर एक एपिसोड में जानने और सीखने के लिए बहुत कुछ है.

सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अभिनेत्री ने कहा, "मैं बेहद रोमांचित और भावुक हूं क्योंकि शो के हर एक एपिसोड का कोई न कोई मतलब है. इसमें जानने के लिए काफी कुछ है. इसके हर एपिसोड में एक संदेश है और यह हर किसी के लिए है. यहां तक कि पुरुषों को इसे देखकर लगेगा कि 'हे भगवान! ऐसा तो सोचा ही नहीं था.' इस शो में हम बुली, लैंगिक मुद्दों, परीक्षा के दौरान डर, सरोगेसी, स्वास्थ्य जैसे कई सारे विषयों पर बात करेंगे, तो मनोरंजक होने के साथ-साथ इसके हर एपिसोड के अंत में आपके लिए कोई न कोई सबक भी है, जो कि बेहद खूबसूरत है."

View this post on Instagram
 

Waiting for the trailer to drop like ???????????? #mentalhood #behindthescenes???? #comingsoon???? #monday Happy Sunday !

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

सीरीज में मांओं के मल्टीटास्किंग प्रवृत्ति को भी दिखाया गया है कि किस तरह से बच्चों का पालन-पोषण हर संभावित बेहतर तरीके से करने के साथ-साथ वे और भी कई जिम्मेदारियों का भार उठाती हैं.

इस बारे में करिश्मा कहती हैं, "मुझे लगता है कि मैं यहां सबसे सीनियर पेरेंट हूं. मेरे लिए मॉम का मतलब-मास्टर ऑफ मल्टीटास्किंग है. एक मां मल्टीटास्किंग की मास्टर हैं, अपनी प्राथमिकताओं को जानने के साथ-साथ आप उन पर काम भी करती हैं, आप दुनिया में हर कुछ कर सकती हैं."

ट्रेलर लॉन्च के इस मौके पर करिश्मा के साथ सीरीज में उनके साथ काम कर रहे सह-कलाकार भी मौजूद थे जैसे कि संजय सूरी, संध्या मृदुल, डिनो मोरिया, शिल्पा शुक्ला, श्रुति सेठ, और तिलोत्तमा सोम. इसके साथ ही शो की निर्माता एकता कपूर, सीरीज की निर्देशक करिश्मा कोहली और जी5 की प्रोग्रामिंग हेड अपर्णा आचरेकर भी समारोह में मौजूद थीं.

'मेंटलहुड' को 11 मार्च से आल्ट बालाजी और जी5 पर प्रसारित किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बड़ा अपराध किया है तो सजा भी मिले', टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले शूटर रेहान के पिता का बयान
'बड़ा अपराध किया है तो सजा भी मिले', टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले शूटर रेहान के पिता का बयान
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 3 आरोपी अरेस्ट, नेपाल भागने की थी तैयारी, CM देवेंद्र बोले- राजस्थान पुलिस ने की मदद
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
250 करोड़ का साम्राज्य, सिर्फ फिल्मों से नहीं, इन 4 बड़े बिजनेस से करोड़ों कमाते हैं टाइगर श्रॉफ
250 करोड़ के मालिक हैं टाइगर श्रॉफ, जानिए कहां-कहां से होती है तगड़ी कमाई?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget