एक्सप्लोरर

'मेंटलहुड' से वापसी पर बोली करिश्मा कपूर- कुछ समय बच्चों के साथ गुजारना चाहती थी

बतौर अभिनेत्री लंबे ब्रेक के बाद वापसी करने पर करिश्मा कपूर का कहना है कि फिल्में न करने का निर्णय उनका था क्योंकि वह घर पर रहकर अपने बच्चों संग समय व्यतीत करना चाहती थीं. हालांकि अब करिश्मा एक नए प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल भिन्न अवतार में अपनी वापसी करने वाली हैं.

बड़े पर्दे पर करिश्मा कपूर को देखे सात साल बीत चुके हैं. आखिरी बार उन्हें साल 2012 में आई फिल्म 'डेंजरस इश्क' में देखा गया था और तब से उनके चाहने वाले बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. करिश्मा का कहना है कि फिल्में न करने का निर्णय उनका था क्योंकि वह घर पर रहकर अपने बच्चों संग समय व्यतीत करना चाहती थीं. हालांकि अब करिश्मा एक नए प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल भिन्न अवतार में अपनी वापसी करने वाली हैं.

मीडिया से हुई बातचीत के दौरान उनसे यह पूछा गया कि इतने दिनों बाद कैमरे के सामने फिर से लंबे समय तक काम करने में क्या उन्हें घबराहट हुई?

करिश्मा ने एक्टिंग की तुलना स्विमिंग और साइकिलिंग से करते हुए कहा, "यह मुझमें अन्तर्निहित है. यह कुछ ऐसा है जो मेरे अंदर से कभी नहीं जा सकता है. मैं एक रोचक स्क्रिप्ट के इंतजार में थी. मैंने फिल्में नहीं की क्योंकि ये मेरा निर्णय था, मेरे बच्चे काफी छोटे थे. मैं घर पर रहकर अपनी फैमिली और बच्चों के साथ वक्त गुजारना चाहती थी."

View this post on Instagram
 

Birthday special ! ❤️❤️❤️ #family #happybirthdaymom

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

करिश्मा के बच्चे समाइरा और कियान भी उनकी वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं. इस बीच करिश्मा के पास कई सारे ऑफर्स आए, लेकिन वापसी के लिए करिश्मा ने आल्ट बालाजी के 'मेंटलहूड' को चुना.

करिश्मा ने कहा, "यह पूरा शो मातृत्व पर आधारित है. एक मां होने के तमाम उतार-चढ़ाव और भावनाओं को इसमें दिखाया जाएगा." करिश्मा इसमें मीरा शर्मा के किरदार को निभा रहीं है जो एक स्मॉल टाउन मदर है और मुंबई जैसे शहर में तमाम उतार-चढ़ावों का सामना कर अपना सफर तय करती है.

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह करिश्मा का पहला प्रोजेक्ट है. 'मेंटलहूड' के निर्देशक करिश्मा कोहली हैं. करिश्मा ने यह भी कहा, "मैं काफी लकी रही कि मेरा करियर इतना शानदार रहा और मैंने कई तरह की भूमिकाएं निभाई है. यह मेरे लिए थोड़ा अलग है.. एक नया प्लेटफॉर्म. मैं एक रेडियो जॉकी भी रह चुकी हूं. अलग-अलग चीजों को ट्राय करना मुझे पसंद है."

करिश्मा के लिए उनकी मां और अभिनेत्री बबिता स्ट्रॉन्गेस्ट हैं. करिश्मा ने कहा, "उन्होंने मुझे और मेरी बहन (करीना) को ताकत और मूल सिद्धांतों की पूर्ण शिक्षा दी हैं. हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है. परिवार को सम्मान देना, पैसे के मूल्य को समझना, मेहनत करना, समझदार रहने और अच्छे इंसान बनने की शिक्षा उन्होंने हमें दी हैं. ये सारी चीजें काफी लंबे समय तक आपके साथ रहती हैं और एक इंसान के रूप में आपको ढालती है."

View this post on Instagram
 

Monday made marvellous with my mains ! #family❤️

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा क्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा क्लैश
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget