एक्सप्लोरर

सारा अली खान बेहद कामयाब हीरोइन साबित होगी : करीना कपूर

करीना ने अपने पति सैफ अली खान की घरेलू कामों में मदद करने और खासतौर से खाना बनाने की कला की भी तारीफ की.

मुम्बई : करीना कपूर खान ने आज अपनी दोस्त और डाइटीशियन ऋुजुता दिवेकर की किताब 'प्रेग्नेंसी नोट्स' का लॉन्च मुम्बई के ब्रांद्रा स्थित एक बुकस्टोर में किया. इस मौके पर अपने पति सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से हुई बेटी सारा अली खान (जो जल्द ही फिल्म 'केदारनाथ' से एक्टिंग डेब्यू करने जा रही है) को टिप्स देने के बारे में जब करीना से सवाल किया गया, तो करीना ने पहले तो कहा, ''मैं उसकी टीचर थोड़े ना हूं. फिर कहा, ''मुझे पूरा यकीन है कि वो एक बेहद टैलेंटेड लड़की साबित होगी. सारा दिखती भी बहुत ही खूबसूरत है. इतना ही नहीं, मुझे पूरा यकीन है कि वो अपनी खूबसूरती और टैलेंट के बल पर बॉलीवुड की एक बेहद कामयाब हीरोइन साबित होगी,'' जल्द पहली बार मां बनने जा रही अपनी ननद सोहा अली खान को टिप्स के दूसरे सवाल पर करीना ने कहा कि सबसे पहले वो सोहा को ये किताब गिफ्ट करेंगी, जिससे उन्हें काफी मदद मिलेगी. करीना ने आगे कहा, ''मेरे हिसाब से वो खुद ही काफी फिट हैं और वो अपनी प्रेग्नेंसी को बड़ी ही खूबसूरत से कैरी कर रही हैं.'' अक्सर फिल्म सितारे अपने छोटे बच्चों को मीडिया के सामने लाने और उनकी तस्वीरें खिंचवाने में झिझकते हैं और इसके लिए उनके बड़े होने का इंतजार करते हैं, मगर करीना और सैफ अली के बेटे तैमूर का मामला जरा अलग है. इसी से जुड़ा अगला सवाल जब करीना से पूछा गया, तो करीना ने फौरन कहा, ''आज का कल्चर काफी बदल गया है. लोग कहीं भी बाहर जाते हैं, तो बेझिझक तस्वीरें खिंचवाते हैं... तैमूर भी एक नॉर्मल बच्चा है और वो भी बाकियों की तरह है. ऐसे में हम सब उसके साथ ऐसा व्यवहार क्यों करें कि वो नॉर्मल नहीं है? उसके माता-पिता भी नॉर्मल हैं और भविष्य में उसके दोस्त भी ऐसे ही होंगे... तस्वीरें खिंचवाने की बात बहुत ही सामान्य है... और मेरे लिए तैमूर सबसे अलग और खास बच्चों में से है.'' index करीना ने अपने पति सैफ अली खान की घरेलू कामों में मदद करने और खासतौर से खाना बनाने की कला की भी तारीफ की. करीना ने कहा, ''मेरे पति एक फिल्म में एक शेफ का किरदार निभा रहे हैं, मगर कम ही लोगों को पता है कि वो सचमुच में भी एक अच्छे कुक हैं. अगर मे उन्हें दाल या फिर कोई सब्जी बनाने को बोलूं तो वो थोड़ा परेशान हो जाते हैं, मगर वो पास्ता बहुत अच्छा बनाते हैं.'' करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान और मां बनने के बाद अपनी सेहत का खास ख्याल रखने के बारे में भी ढेर सारी बातें कीं. मां बनने के बाद निजी और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज करने के बारे में पूछे गए सवाल पर करीना ने कहा, ''पहले भी मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों थी, मगर तैमूर के पैदा होने के बाद मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई हैं. अब मैं दोनों को और अच्छी तरह से साधने की कोशिश करूंगी. मैं जल्द ही एक फिल्म की शूटिंग शुरू करनेवाली हूं और ऐसे में तैमूर को भी अपने साथ शूटिंग पर ले जाया करूंगी, लेकिन पिता (सैफ) को भी इसकी थोड़ी बहुत जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी.'' इस मौके पर करीना ने हंसते हुए अंदाज में अपनी सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' के मशहूर डायलॉग को भी याद किया, ''मैं अपनी फेवरिट हूं... और मैं हमेशा ही अपनी फेवरिट रहूंगी.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
पिता बनाना चाहते थे वकील, एक्टर बनने पर खूब रोईं मां, किस्से अशोक कुमार के
पिता बनाना चाहते थे वकील, एक्टर बनने पर खूब रोईं मां, किस्से अशोक कुमार के
'बहुत इम्प्रेस हुआ', मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ
'बहुत इम्प्रेस हुआ', मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget