एक्सप्लोरर

मेरा दिल अब मेरे अंदर नहीं बल्कि तैमूर में धड़कता है : करीना

बॉलीवुड में साल 2000 में ‘रिफ्यूजी’ से कदम रखने वाली करीना कल अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगी. करीना से जब बर्थडे प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिये फिलहाल कोई योजना नहीं है.

नई दिल्ली : मां बनने के बाद ‘वीरे दी वेडिंग’ से फिल्मों मे वापसी कर रहीं बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने आज यहां कहा कि वह अपना हर फैसला बेटे तैमूर को ध्यान में रखकर करेंगी. एक एयर प्यूरीफायर की ब्रांड दूत बनीं करीना ने कहा, ‘‘ प्रोडक्ट्स का प्रचार करना और उसका ब्रांड एंबेस्डर बनना फिल्मों से काफी अलग होता है लेकिन अब मेरा हर फैसला तैमूर को ध्यान में रखकर होगा. वह मेरी आत्मा है, मेरा दिल अब मेरे अंदर नहीं बल्कि तैमूर में धड़कता है. अब अपनी जिंदगी में जो भी करूंगी वह उसे (तैमूर) ध्यान में रखकर करूंगी. मेरे परिवार, दोस्तों और मेरी टीम को भी यह पता होना चाहिये.’’ इस मौके पर करीना ने कहा कि वह ऐसे प्रोडक्ट्स के साथ नहीं जुड़ेंगी जिसका इस्तेमाल वह खुद नहीं कर सकती. करीना ने कहा ‘‘ पहले से ही प्रोडक्ट्स के प्रचार को लेकर काफी चूजी रहीं हूं और अब मां बनने के बाद और ज्यादा सतर्क हो गयी हूं. मैं कभी भी ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार नहीं करूंगी जिसका मैं या मेरा परिवार इस्तेमाल नहीं कर सकता.’’ उन्होंने कहा कि वह इस प्रोडक्ट से इसलिये जुड़ी ताकि लोगों को जागरूक कर सकें कि घर के अंदर का प्रदूषण कई बार बाहर के प्रदूषण से ज्यादा खतरनाक होता है. बॉलीवुड में साल 2000 में ‘रिफ्यूजी’ से कदम रखने वाली करीना कल अपना 38वां जन्मदिन मनाएंगी. करीना से जब बर्थडे प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिये फिलहाल कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई में काफी बारिश हो रही है और शायद विमान सेवाएं भी प्रभावित हैं. ऐसे में अभी कोई योजना नहीं है. अगर कल स्थिति बेहतर हुई तो परिवार के साथ जन्मदिन मनाउंगी.’’ 6 फिल्म फेयर पुरस्कार जीतने वाली इस अदाकारा ने ‘वीरे दी वेडिंग’ के बारे में कहा, ‘‘ ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग शुरू ही हुई है. अभी हमने सिर्फ 20-25 प्रतिशत ही शूट किया है फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी तो हमारे पास काफी समय है.’’ ‘वीरे दी वेडिंग’ में करीना के साथ सोनम कपूर मुख्य भूमिका में है. फिल्म का निर्माण एकता कपूर, रिया कपूर और निखिल आडवाणी कर रहे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget