एक्सप्लोरर

करीना कपूर के कंधों पर आई बड़ी जिम्मेदारी, बनाई गईं UNICEF India की नेशनल एंबेसडर, बोलीं- 'दिलाउंगी हर बच्चे को उनका अधिकार'

Kareena Kapoor Unicef India National Ambassador: करीना कपूर के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है. अभिनेत्री को यूनिसेफ का नेशनल एंबेसडर बनाया गया है. इस जिम्मेदारी के बाद वह खुश हैं.

Kareena Kapoor Unicef India National Ambassador: अक्सर लाइमलाइट में रहने वाली करीना कपूर अब एक अहम जिम्मेदारी को संभालने जा रही हैं. दरअसल करीना कपूर को यूनिसेफ का नेशनल एंबेसडर बनाया गया है. अब तक छह फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजी जाने वाली करीना कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं. सिनेमा की दुनिया में अहम योगदान देने के साथ अभिनेत्री समाज में बदलाव के लिए समाजिक मुद्दों पर भी काम करती दिखती हैं. बता दें कि करीना कपूर पिछले 10 साल से यूनिसेफ के लिए काम कर रही हैं. ऐसे में उनको यूनिसेफ का नेशनल एंबेसडर बनाया जाना अहम बात है. 

नेशनल एंबेसडर बनने के बाद क्या बोलीं करीना?
इस खास मौके पर अभिनेत्री इस सम्मान को पाकर बहुत खुश हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने नेशनल एंबेसडर बनाए जाने पर अपनी बात भी रखी है. करीना ने कहा, मैं इस पोजिशन को पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं. इसके लिए मैंने दस साल इंतजार किया है और सभी के साथ बहुत मेहनत की है. और अब, आखिरकार मैं एक नेशनल एंबेसडर के रूप में उनके साथ जुड़ रही हूं. यह अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे मैं दिल से स्वीकार कर रही हूं’.

‘हर बच्चे को दिलाउंगी अधिकार’
करीना कपूर ने आगे कहा, ‘भारत के कोने-कोने में हर बच्चा चाहे वह जहां हो, जो कोई भी हो मेरे लिए एकसमान है. जब मैं किसी बच्चे के बारे में बात कर रही हूं तो यह नहीं देखना है कि उसका जेंडर क्या है. मैं सक्षम हो या विकलांग हर एक बच्चे को उनका अधिकार दिलाने के लिए काम करूंगी’. 

यूनिसेफ की प्रतिनिधि ने इसपर क्या कहा? 
करीना कपूर को यूनिसेफ का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के बारे में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री ने कहा, ‘यूनिसेफ इंडिया, इस बात से बहुत उत्साहित है कि करीना कपूर खान हमारे लिए भारत की नेशनल एंबेसडर हैं, और वह दस साल से हमारे साथ काम कर रही हैं. इसलिए हम उनकी इस नई और बड़ी भूमिका को लेकर बहुत उत्साहित हैं. मैं कहूंगी कि हम उनके जरिए बच्चों को उनका मौलिक अधिकार दिलाने के लिए बहुत उत्साहित हैं’.

यह भी पढ़ें: The Broken News Season 2 एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर ने बताया जयदीप अहलावत की सीरीज के बारे में, बोलीं- 'आजकल तो हर कोई पत्रकार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 7 बजे तक 53 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट
अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget