एक्सप्लोरर

तैमूर नहीं बल्कि इस नाम से अपने लाडले को बुलाती हैं करीना!

नई दिल्ली: बॉलीवुड की हरदिल अजीज अदाकारा करीना कपूर खान ने अपने नन्हें बेटे तैमूर अली खान का निक नेम रखा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना तैमूर को लिटिल जॉन के नाम से पुकारती हैं. 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपे रिपोर्ट के मुताबिक करीना के घर में सभी सदस्य अब तैमूर को लिटिल जॉन के नाम से ही बुलाते हैं. हाल ही में सैफ ने बताया कि जब विवाद हुआ था उस वक्त उन्होंने तैमूर का नाम बदलने के बारे में सोच लिया था, लेकिन बाद में उन्हें ये सही नहीं लगा.  सैफ ने अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें बताई थीं. तैमूर के नाम पर हुए विवाद के बारे में सैफ ने कहा था, ‘मैंने तैमूर का नाम बदलने के बारे में सोच लिया था लेकिन करीना इस बात से सहमत नहीं थी. करीना ने कहा- लोग तुम्हारी राय का सम्मान करते हैं और तुम…’. मैंने कहा हां, लेकिन ये लोगों के बारे में नहीं है. मैं नहीं चाहता कि वो अनपॉपुलर हो. ऐसा हो सकता है कि जब वो एक या दो साल का हो तो हम नाम बदल दें, अभी सोच रहे हैं कि क्या करें. मेरे पीआर टीम से कुछ लोग मेरी राय से सहमत थे और हमने एक लेटर भी ड्राफ्ट कर लिया था. लेकिन  बाद में जब मैंने उसे पढ़ा तो बहुत ही खराब लगा. फिर मैंने सोचा कि ऐसा नहीं करते हैं.’ सैफ ने कहा था, ‘अगर मुझे ऐसा लगा कि नाम की वजह से तैमूर को स्कूम में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, तो हो  सकता है कि हम नाम बदल दें.’ 12 वहीं हाल ही में करीना ने फेसबुक लाइव के जरिए दिए इंटरव्यू में खुद से जुड़े कई राज खोलते हुए कहा था कि तैमूर के साथ सैफ और मुझ में से कोई ना कोई जरूर रहते हैं. जब सैफ बाहर होते हैं तो मैं तैमूर का ख्याल रखती हूं. अभी मैं इंटरव्यू देने आई हूं तो सैफ तैमूर का ख्याल रख रहे होंगे. उनकी एक मीटिंग थी जो उन्होंने थोड़ी देर के लिए टाल दी. हमारी कोशिश रहती है कि तैमूर कभी अकेला घर में ना रहे. अगर ऐसा ना हो पाया तो मैं उसे शूटिंग पर साथ लेकर जाया करूंगी. करीना ने आगे कहा था, 'तैमूर हमारे जिंदगी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उसने हमारे यहां जन्म लिया है. वह मेरा और सैफ का अंग है. करीना ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय किया.' करीना ने फेसबुक लाइव के जरिए कहा था कि प्रेग्नेंसी के दौरान मैंने 18 किलो वजन बढ़ाया था. कई एंगल से मेरी तस्वीरें खींची गईं. उनमें मेरी चिन दिखाई गई. मुझे इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है. करीना ने तैमूर को लेकर कहा था कि मेरे पास तैमूर के रूप में एक अमेजिंग बेबी है. उसका लुक शानदार है. वह बहुत सुंदर बच्चा है. उसके भीतर पठानी जींस है. प्रेग्नेंसी के दौरान मैंने खूब घी खाई. मेरे परिवार और दोस्त कहते थे कि सुनो तुम प्रेग्नेंट हो. उन्होंने मेरा पूरा समर्थन किया. करीना ने कहा कि अब मैं वजन कम करना चाहती हूं और मैंने इसके लिए मेहनत करनी शुरु कर दी है. मैं बहुत समर्पित हूं और मेरा वजन कम होता जा रहा है. आपको बता दें कि करीना कपूर खान आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग में सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ दिखेंगी. Taimur आपको बता दें कि पिछले साल 20 दिसंबर को सैफ की पत्नी करीन कपूर ने बेटे को जन्म दिया और उसका नाम तैमूर अली खान पटौदी बताया. इसके बाद ही सोशल मीडिया पर इस नाम को लेकर काफी विवाद हुआ. कुछ समय बाद इस नाम को लेकर आपत्ति जताने वालों को ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर कड़ा जवाब दिया. ऋषि कपूर ने लिखा था, ‘माता-पिता अपने बच्चे का नाम जो भी रखें, लेकिन इस बात को लेकर आप लोग परेशान क्यों हैं? उसके नाम से आपका कोई लेना देना नहीं, आप लोग अपना काम करें. ये उनके मां-बाप की इच्छा है.’ आपको बता दें कि इस हफ्ते सैफ की फिल्म ‘रंगून’ रिलीज हुई है.  इस फिल्म में सैफ के साथ शाहिद कपूर और कंगना रनौत भी हैं.

यहां देखें ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget