एक्सप्लोरर

करण जौहर अगले साल नई फिल्म पर शुरू करेंगे काम

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर फिलहाल अपने टॉक शो को लेकर भले व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि उन्होंने फिल्मों का निर्देशन करना नहीं छोड़ा है और वह अपनी नई फिल्म पर अगले साल के अंत तक काम शुरू कर देंगे. गायन पर आधारित नए रियलिटी शो ‘‘दिल है हिंदुस्तानी’’ के लॉंच के मौके पर करण ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैंने ठान लिया है कि अगले साल निर्देशक के रूप में सेट पर जरूर लौटूंगा और साल के अंत में एक फिल्म निर्माता के तौर पर भी. मेरा दिल टेलीविजन में लगता है लेकिन मेरी आत्मा तो फिल्मों में बसी है.’’ वह ‘‘झलक दिखला जा’’ और ‘‘इंडियाज गॉट टैलेंट’’ जैसे टेलीविजन शो में जज भी रह चुके हैं और अब ‘‘दिल है हिंदुस्तानी’’ को जज करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘टेलीविजन पर मैं सभी तरह के शो कर चुका हूं. नए आइडिया आते हैं तो उन पर विचार करूंगा. जितने ज्यादा रियलिटी शो होंगे उतना अच्छा होगा. मुझे जो भी प्रस्ताव मिलेगा, मैं उस पर विचार करूंगा. मैं टेलीविजन को ना नहीं कह सकता.’’ फिल्म ‘‘ऐ दिल है मुश्किल’’ के निर्देशक का मानना है कि अब वह टेलीविजन की शख्यियत बन चुके हैं. करण ने कहा, ‘‘टेलीविजन, फिल्मों के मुकाबले कहीं ज्यादा प्रभावशाली है. हमारे देश में तीन प्रतिशत लोग ही फिल्में देखते हैं जबकि 25 से 30 प्रतिशत लोग टेलीविजन देखते हैं. इस तरह टेलीविजन लगभग नौ गुना ज्यादा प्रभावशाली है. देशभर में टेलीविजन पर दिखने की मेरी इच्छा ने फिल्मकार के तौर पर मेरी पहचान को बनाने में मदद की है. इसके लिए मैं टेलीविजन का आभारी हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget