एक्सप्लोरर

Karan Johar On Pathaan: 'बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला देगी पठान'... सच हुई SRK की फिल्म को लेकर करण जौहर की ये भविष्यवाणी

Karan Johar On Shah Rukh Khan Pathaan: करण जौहर ने पिछले साल ही बोल दिया था कि शाहरुख खान की फिल्म पठान सबसे बड़ी हिट होने वाली है और उनकी ये भविष्यवाणी सच साबित हुई.

Karan Johar On Shah Rukh Khan Pathaan: सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म के कलेक्शन में हर दिन इजाफा देखने को मिल रहा है. फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ इतिहास रच दिया है. प्रोड्यूसर करण जौहर ने पिछले साल ही भविष्यवाणी कर दी थी कि शाहरुख खान की 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला देगी और ये सच साबित हुआ है.

'पठान' को लेकर पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

पिछले साल बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान करण जौहर ने बता दिया था कि शाहरुख खान की फिल्म पठान बड़ी हिट होने वाली है. जब करण से पूछा गया कि क्या आमिर खान और शाहरुख खान उनके शो कॉफी विद करण में आएंगे तो, उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि शाहरुख को वास्तव में 'पठान' के समय ही आना चाहिए. मुझे पता है कि वह ज्यादा कुछ नहीं कर रहे हैं, अभी किसी मीडिया का सामना नहीं कर रहे हैं और यह उनके लिए सबसे अच्छा फैसला है क्योंकि जब 'पठान' आएगी, तो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला देगी. शाहरुख खान ने लोगों को इंतजार कराया है और जितना अधिक वे इंतजार करेंगे, उतना ही वे वास्तव में प्यार के रूप में उन्हें वापस देंगे.'

सच हुई करण जौहर की बात

वास्तव में शाहरुख खान के लिए करण जौहर की ये भविष्यवाणी सच साबित हुई है. 'पठान' ने सच में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म ने तीन दिनों में दुनियाभर में 313 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म पठान ने पहले दिन यानी बुधवार को 55 करोड़, गुरुवार 68 करोड़ और शुक्रवार को 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह ये मूवी तीन दिनों में 161 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर चुकी है.

करण जौहर की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो करण जौहर इन दिनों अपनी नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस मूवी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आएगी. धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. हालांकि, अभी तक इस फिल्म की शूटिंग कम्प्लीट नहीं हुई है. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें-Ask SRK: क्या ‘जवान’ में दिखेंगे एब्स? फैन ने के सवाल पर Shah Rukh Khan का मजेदार जवाब जीत लेगा दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 9: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस धमाका, 9 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, किया इतना कलेक्शन
Jana Nayagan BO Day 3: 'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
'जन नायकन' की बॉक्स ऑफिस पर गरज, तीसरे दिन थलपति विजय ने सूर्या को पछाड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget