एक्सप्लोरर

Kangana vs BMC: कंगना की याचिका पर कल सुनवाई, अभिनेत्री ने हाईकोर्ट को कहा- थैंक्यू

कंगना रनौत के ऑफिस में बीएमसी द्वारा तोड़फोड़ मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी. बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज की सुनवाई में बीएमसी को फटकार लगाते हुए कहा है कि मकान गिराने में फुर्ती दिखती है तो मरम्मत में सुस्ती क्यों?

बीएमसी द्वारा कंगना रनौत का ऑफिस तोड़े जाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी. गौरतलब है कि नौ सितंबर को बीएमसी ने पाली हिल इलाके में कंगना के बंगले का एक हिस्सा गिरा दिया था. रनौत ने अपनी याचिका में अदालत से बंगले का हिस्सा गिराए जाने को ''अवैध'' करार देने की अपील करते हुए बीएमसी तथा उसके अधिकारियों से दो करोड़ रुपये हर्जाना मांगा है. हाईकोर्ट ने इस मामले में 25 सितंबर को सुनवाई करेगी. इस सुनवाई के लिए कंगना रनौत ने हाईकोर्ट के जजों के प्रति आभार जताया है.

कंगना रनौत ने ट्वीट किया, "हाईकोर्ट के माननीय जज, मेरे आंखों में आंसू गए हैं. मुंबई की बरसात में वास्तव में मेरा घर बिखर रहा है. मेरे टूटे हुए घर में के बारे आपने सहानुभूति के साथ सोचा. यह मेरे लिए महत्वपूर्ण है. आपने मुझे जो दिया उससे मुझे अच्छा लगा.''

इससे पहले कंगना रनौत ने भिवंडी में इमारत ढहने की घटना को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा.  उन्होंने ट्वीट किया, "उद्धव ठाकरे, संजय राउत, बीएमसी जब मेरा घर गैरकानूनी तरीके से तोड़ रहे थे, उस वक्त उतना ध्यान इस बिल्डिंग पर दिया होता तो आज यह लगभग पचास लोग जीवित होते, इतने जवान तो पुलवामा में पाकिस्तान में नहीं मरवाए जितने मासूमों को आपकी लापरवाही मार गयी, भगवान जाने क्या होगा मुंबई का."

बता दें कि महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढहने में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 41 हो गई. 43 वर्ष पुरानी जिलानी बिल्डिंग सोमवार तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर ढह गई थी. इमारत में 40 फ्लैट थे और करीब 150 लोग यहां रहते थे.

इससे पहले हाईकोर्ट ने मंगलवार को रनौत को इस मामले में बीएमसी के खिलाफ दायर याचिका में शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राउत को एक पक्ष बनाने की अनुमति दे दी थी. शिवसेना सांसद संजय राउत ने दायर याचिका में उन्हें पक्ष बनाए जाने को बुधवार को हास्यास्पद करार दिया है.

कंगना रनौत Vs बीएमसी: अभिनेत्री के दफ्तर पर बुलडोजर चलाने के केस में बॉम्बे हाई कोर्ट में आज टली सुनवाई, कल की तारीख मिली

कंगना की याचिका पर संजय राउत ने कहा- मेरे खिलाफ अदालत में मामले कोई नई बात नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget