एक्सप्लोरर

'इनके साथ ऐसा कॉमेडी नैचुरली होता है...', होस्ट ने नेता को गलती से कह दिया 'भ्रष्टाचर्याजी' तो कंगना रनौत ने ली चुटकी

Kangana Ranaut On Dipankar Bhattacharya: कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने सीपीआईएम के जनरल सेकेरेटरी दीपांकर भट्टाचार्य पर तंज किया है.

Kangana Ranaut On Dipankar Bhattacharya: बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत बी-टाउन से लेकर राजनीति तक के मामलों पर अपनी राय देना नहीं भूलती हैं. कभी सीधे तौर पर तो कभी तंजिया लहजे में एक्ट्रेस बेबाकी से अपनी बात रखती नजर आती हैं. एक बार फिर कंगना ने एक तंजिया पोस्ट किया है और इस बार उनका निशाना कोई बॉलीवुड सितारा या स्टारकिड नहीं, बल्कि सीपीआईएम के जनरल सेकेरेटरी दीपांकर भट्टाचार्य बने हैं.

दरअसल कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान स्टेज पर मौजूद नेता सीपीआईएम के जनरल सेकेरेटरी दीपांकर भट्टाचार्य का नाम गलत ले लेते हैं. वे कहते हैं, 'मैं दीपांकर भ्रष्टाचर्या जी से विनती करूंगा कि वो अपनी स्पीच आकर कंटीन्यू करें.' 

इनके साथ ऐसा कॉमेडी नैचुरली होता है...', होस्ट ने नेता को गलती से कह दिया 'भ्रष्टाचर्याजी' तो कंगना रनौत ने ली चुटकी

'इनके साथ ये कॉमेडी नैचुरली होता है...'
दीपांकर भट्टाचार्य का नाम गलत लेना था कि कंगना ने इसी पर उनपर तंज कस दिया. वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'भ्रष्टाचर्या जी, यार इनके साथ ये कॉमेडी नैचुरली होता है जैसे किसी कॉमेडी के डंब विलेन कैरेक्टर्स को स्क्रिप्ट लिख कर दे दिया हो.' कंगना ने इस कैप्शन के साथ ढेर सारे हंसने वाले इमोजी भी लगाए हैं.

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट
बता दें कि इससे पहले कई बार कंगना रनौत पॉलीटिक्स में अपनी दिलचस्पी जाहिर कर चुकी हैं. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार 'तेजस' में नजर आई थीं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. अब एक्ट्रेस पीरियड-ड्रामा 'इमरजेंसी' में दिखाई देंगी. फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी. उनकी फिल्म इसी साल पर्दे पर रिलीज हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 'हमारी इज्जत कितनी बढ़ गई है विदेश में...', महिमा चौधरी ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल, 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' मिशन पर दी ये राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की पहली फिल्म का ऐलान, मां सुनीता संग शेयर करेंगे स्क्रीन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget