एक्सप्लोरर

कंगना रनौत की Emergency का लंदन में विरोध, फिल्म देखने पहुंचे लोगों को धमकाया गया

Emergency: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को इंडिया में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है मगर लंदन में इसे लेकर विरोध हो रहा है. कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने इसकी कड़ी निंदा की है.

Emergency: कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लंदन में विरोध का सामना करना पड़ रहा है. कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने इसकी कड़ी निंदा की है. उन्होंने गृह सचिव से मामले में दखल देने की सिफारिश की है. बॉब ब्लैकमैन के मुताबिक ‘इमरजेंसी’ देखने पहुंचे लोगों को धमकाया गया.

बता दें, लंदन में कई जगह ‘इमरजेंसी’ दिखाई जा रही थी. इस दौरान कुछ लोगों ने फिल्म देख रहे दर्शकों को डराया और धमकी दी. मामले को लेकर विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने ब्रिटेन के गृह सचिव से दखल देने की मांग की है. बॉब ब्लैकमैन उत्तर-पश्चिम लंदन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और कथित खालिस्तान समर्थकों ने इसी इलाके के लोगों को फिल्म देखने पर धमकी दी.

जानकारी के अनुसार 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघर में घुस आए थे.

बॉब ब्लैकमैन ने कही ये बात

मामले की निंदा करने वाले सांसद बॉब ब्लैकमैन ने हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया कि 'इमरजेंसी' को कई विवादों का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे लोगों को धमकाया गया. फिल्म देखने पर धमकाने की खबर बर्मिंघम, स्लो, वॉल्वरहैम्प्टन, मैनचेस्टर और स्टेन्स से सामने आई है.

वहीं, विवाद को देखते हुए ‘इमरजेंसी’ को व्यू और सिनेवर्ल्ड सिनेमा चेन ने ब्रिटेन के कई सिनेमाघरों से हटाने का फैसला किया है.

बता दें कि 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को भारत के पंजाब में भी विरोध का सामना करना पड़ा था. देश में लागू इमरजेंसी (1975-77) पर बनी फिल्म में निर्देशन भी कंगना रनौत ने किया है. उन्होंने इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है.

पंजाब में फिल्म को लेकर हुए विरोध को लेकर कंगना रनौत का हाल ही में बयान सामने आया था. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अभिनेत्री ने विरोध को "कला और कलाकार का उत्पीड़न" बताया था.

अभिनेत्री ने लिखा था, “यह कला और कलाकारों का उत्पीड़न है, पंजाब के कई शहरों से रिपोर्ट आ रही है कि ये लोग ‘इमरजेंसी’ को प्रदर्शित नहीं होने दे रहे हैं. मैं सभी धर्मों का बहुत सम्मान करती हूं और चंडीगढ़ में पढ़ने और पले-बढ़े होने के कारण मैंने सिख धर्म को बहुत करीब से देखा और उसका पालन किया है. यह पूरी तरह से झूठ है और मेरी छवि को खराब करने और मेरी फिल्म को नुकसान पहुंचाने के लिए दुष्प्रचार है."

ये भी पढ़ें: रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस और बूट्स पहन अवनीत कौर ने दिखाया अब तक का सबसे ग्लैमरस अवतार, तस्वीरों पर दिल हार बैठे फैंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aditya Dhar Post: 'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
Dhamaal 4 BO Day 9: शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़
शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़
विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत
विंबलडन में उर्वशी रौतेला की टॉम हिडलेस्टन से मुलाकात, फिल्मों को लेकर हुई बातचीत

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget