एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 9: ‘कल्कि’ बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल, 9वें दिन भी किया शानदार कलेक्शन, तोड़ा 'पठान' का रिकॉर्ड

Kalki 2898 AD Box Office Collection: प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है. हालांकि 9वें दिन फिल्म की कमाई घटी है.

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 9: प्रभास की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को सबसे बड़े प्री-सेल रिकॉर्ड के साथ पांच भाषाओं में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है और इसने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को कितना कलेक्शन किया है?

कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के 9वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
प्रभाष स्टार ‘कल्कि 2898 एडी’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. बड़े बजट की इस फिल्म का फीवर दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है और इसी के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ नजर आ रही है. फिल्म ने पहले वीकेंड पर तो खूब कमाई की थी वहीं वीकडेज में भी ‘कल्कि 2898 एडी’ ने हर दिन 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है. पहले हफ्ते में टिकट काउंट पर गर्दा उड़ाने के बाद अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है.

 वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘कल्कि 2898 एडी’ ने देश भर में 95.3 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म की कमाई 59.3 करोड़ रही. तीसरे दिन ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 66.2 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 88.2 करोड़ का कलेक्शन किया, पांचवें दिन ‘कल्कि 2898 एडी’ की कमाई 34.15 करोड़ रही. छठे दिन का कलेक्शन 27.05 करोड़ और सातवें दिन की कमाई 22.25 करोड़ रही. इसी के साथ फिल्म ने एक हफ्ते में 414.85 करोड़ की कमाई की है.वहीं अब ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के 9वें दिन 17.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • जिसमें से फिल्म ने तेलुगु में 6 करोड़, तमिल में 1 करोड़, हिंदी में 9.35 करोड़, कन्नड़ में 0.2 करोड़, मलयालम में 0.7 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ कल्कि 2898 एडी की 9 दिनों की कुल कमाई अब 432.1 करोड़ रुपये हो गई है.
  • जिसमें से फिल्म ने 9 दिनों में  तेलुगु में 218.25 करोड़, तमिल में 24.1 करोड़, हिंदी में 171.85 करोड़, कन्नड़ में 3 करोड़ और मलयालम में 14.9 करोड़ की कुल कमाई की है.

‘कल्कि 2898 एडी’ ने बाहुबली का तोड़ा रिकॉर्ड
‘कल्कि 2898 एडी’ की कमाई में नौवें दिन बेशक गिरावट आई है लेकिन इस फिल्म ने प्रभास की ही साल 2015 की रिलीज बाहुबली 2 (421 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसी के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन मूवी की लिस्ट में 8वी पोजिशन पर आ गई है. वहीं ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पठान के नौवें दिन के कलेक्शन का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. ‘कल्कि 2898 एडी’ ने जहां नौवें दिन 17 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है वहीं पठान की नौंवें दिन की कमाई 15 करोड़ रही थी.  

‘कल्कि 2898 एडी’ स्टार कास्ट
600 करोड़ के बजट में बनी ‘कल्कि 2898 एडी’ का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है. फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी सहित कई कलाकारों ने दमदार रो प्ले किया है.

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 की गोलू कर चुकी हैं Vicky Kaushal के साथ रोमांस! फिल्म थी फ्लॉप लेकिन हर दिल को छू गई, जानें कहां देख सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के लिए घंटों इंतजार करती थीं काजल अग्रवाल? एक्ट्रेस बोलीं- 'बॉलीवुड को साउथ से सीखनी चाहिए पंक्चुएलिटी'
सलमान के लिए घंटों इंतजार करती थीं काजल अग्रवाल? कहा- 'बॉलीवुड को साउथ से सीखनी चाहिए पंक्चुएलिटी'
'मेरा इस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं...', अजय देवगन की 'चौहान' कंट्रोवर्सी पर पहली बार बोले मोहम्मद जीशान अय्यूब
'मेरा फिल्म से कोई लेना-देना नहीं...', अजय देवगन की 'चौहान' कंट्रोवर्सी पर बोले मोहम्मद जीशान अय्यूब
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में दिखेगा स्पाइडर-मैन का दिखेगा अलग अवतार, टॉम हॉलैंड के बयान से फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में दिखेगा स्पाइडर-मैन का सबसे अलग अवतार, टॉम हॉलैंड ने दिया अपडेट
'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' फेम केली हॉटल का निधन, 18 साल की उम्र में सड़क हादसे ने ली जान
'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' फेम केली हॉटल का निधन, 18 साल की उम्र में सड़क हादसे ने ली जान

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget