एक्सप्लोरर

'कादर खान को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे'

कादर खान के साथ कई फिल्मों में काम चुके फिल्मकार के. सी. बोकाडिया ने कहा, "हमारे उद्योग में लोग महान प्रतिभा को भूल जाते हैं..जैसे उन्होंने कादर खान को भुला दिया, जब उन्होंने अभिनय करना बंद कर दिया. पिछले पांच सालों से वह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. उन दिनों मैं उनके घर उनसे मिलने जाया करता था."

मुंबई: अभिनेता, पटकथा व संवाद लेखक कादर खान के साथ कई फिल्मों में काम चुके फिल्मकार के. सी. बोकाडिया ने कहा कि उनका मानना है कि मरहूम अभिनेता-लेखक को फिल्म उद्योग से वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे. बोकाडिया ने यहां मंगलवार को मीडिया से बात की.

उन्होंने कहा, "हमारे उद्योग में लोग महान प्रतिभा को भूल जाते हैं..जैसे उन्होंने कादर खान को भुला दिया, जब उन्होंने अभिनय करना बंद कर दिया. पिछले पांच सालों से वह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. उन दिनों मैं उनके घर उनसे मिलने जाया करता था."

बोकाडिया ने कहा, "उन्होंने (कादर खान ने) कई एक्टर को प्रशिक्षित किया, जो उनके बाद उद्योग में आए थे. वह अभिनय करते समय उनको सहज बनाते थे. उन्हें फिल्म उद्योग से वह सम्मान नहीं मिला जिसके वह हकदार थे. उद्योग के लोग आपकी तभी इज्जत करते हैं जब आप अपने करियर की ऊंचाई पर हों. उसके बाद किसी को फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या कर रहे हैं."

बोकाडिया ने कहा, "मुझे लगता है कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसा नहीं होना चाहिए."

बोकाडिया ने इस चलन की निंदा करते हुए कहा, "जब फिल्मों में काम करते हैं तो सभी नकली व्यवहार करते हैं. किसी को किसी के प्रति वास्तविक लगाव नहीं होता. हम अक्सर यह कहते हैं कि हम एक बड़ा परिवार हैं, लेकिन वास्तव में यहां सफलता ही इकलौती चीज है जो आपके आसपास लोगों को खींचती है. मुझे लगता है कि वह (कादर खान) फिल्म उद्योग से और अधिक सम्मान के हकदार थे. मुझे उम्मीद है कि उनके निधन के बाद अब उन्हें वह सम्मान मिलेगा."

बोकाडिया और कादर खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया जिसमें 'दीवाना मैं दीवाना', 'दिल है बेताब', 'त्यागी', 'मैदान ए जंग', 'कब तक चुप रहूंगी', 'गंगा तेरे देश में' शामिल हैं.

कादर खान को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे

कादर खान को याद करते हुए बोकाडिया ने कहा, "वह वास्तव में बेहद अच्छे इंसान थे. अभी तक मैंने 55 फिल्में बनाईं हैं और उन्होंने इसमें से 15-20 में काम किया होगा. वह निर्देशक के अभिनेता थे. मैं नहीं समझता कि आज की पीढ़ी में कोई उनके जैसा अभिनेता है."

उन्होंने कहा, "यह (कादर खान का निधन) मेरे लिए और फिल्म उद्योग के लिए बड़ा नुकसान है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."

पुराने दिनों को याद करते हुए बोकाडिया ने कहा, "वह (कादर खान) मेरे साथ फिल्मों पर चर्चा करते थे और फिल्म बनाने की प्रक्रिया से गहराई से जुड़ते थे. हर किसी को इज्जत देते थे, जो भी सेट पर होता था. वह एक आदर्श इंसान थे."

VIDEO: ABP News Interview: देखिए दिवंगत अभिनेता कादर खान का आखिरी और अनमोल इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाना पाटेकर हमारे बीच होते...', एक्टर को याद कर 'तिरंगा' फेम एक्ट्रेस के छलके आंसू
'नाना पाटेकर हमारे बीच होते...', एक्टर को याद कर 'तिरंगा' फेम एक्ट्रेस के छलके आंसू
Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 80 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 8.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 80 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 8.30 बजे का कलेक्शन
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें 8.30 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget