एक्सप्लोरर

रिएक्शन: पीएम मोदी ने कादर खान के निधन पर जताया दुख, कहा- उन्होंने अपने अभिनय से स्क्रीन को रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कादर खान के गुज़रने पर अपना दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “कादर खान जी ने अपने आश्चर्यजनक अभिनय कौशल से स्क्रीन को चमकाया और रोशन कर दिया."

मुंबई: दिग्गज अभिनेता और स्क्रीनराइटर कादर खान का निधन हो गया है. कनाडा का एक अस्पताल में उन्होंने 31 दिसंबर को वहां के वक्त के मुताबिक शाम 6 बजे आखिरी सांस ली. वो काफी समय से बीमार थे और पिछले करीब 15-16 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उनके निधन की खबर से उनके चाहने वाले सदमे में हैं. बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक हर कोई इस दुखद खबर से सकते में हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कादर खान के गुज़रने पर अपना दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “कादर खान जी ने अपने आश्चर्यजनक अभिनय कौशल से स्क्रीन को चमकाया और रोशन कर दिया. उनके अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए शुक्रिया. वो एक कामयाब स्क्रीनराइटर थे, कई यादगार फिल्मों से जुड़े रहे. उनके चले जाने का दुख है. उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं.”

 

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कादर खान के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है. उन्होंने कादर खान को याद करते हुए लिखा, “अगर आप उन बच्चों में से हैं जो 80 और 90 के दशक में हिंदी फिल्में देखा करते थे तो बहुत उम्मीद है कि आप कादर खान के जादू से वाबस्ता हुए हों. कभी उनसे मुलाकात करने का सौभाग्य तो नहीं मिला लेकिन अगर मैं कभी उनसे मिलती तो ये ज़रूर कहती ‘शक्रिया आप की कॉमेडी के लिए’, शुक्रिया आपके क्राफ्ट के लिए.”

300 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय कादर खान बॉलीवुड में साल 1973 से हैं. उन्होंने फिल्म 'दाग़' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इस दौरान उन्होंने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की. विलेन, कॉमेडियन, गंभीर किरदार से लेकर अंधे तक का रोल उन्होंने बखूबी निभाया. उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया और कई सुपरहिट फिल्मों के संवाद भी लिखे. खास बात ये है कि अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल शराबी, लावारिस, मुकद्दर का सिकंदर, अमर अकबर एंथनी, नसीब और सत्ते पे सत्ता जैसी फिल्मों के संवाद भी कादर खान की कलम से ही निकले थे.

अफगानिस्तान में हुआ था जन्म आपको बता दें कि 22 अक्टूबर 1937 को कादर खान का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था. कादर खान ने अपने बचपन में बहुत उतार चढ़ाव देखे थे. कादर खान के पिता ने उन्हें और उनकी मां को छोड़ दिया था और फिर उनकी जिंदगी में उनके सौतेले पिता आए.

इन सब के बीच में कादर खान और उनकी मां को गरीबी और जिंदगी की मुश्किलातों का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई. उन्होंने सिर्फ परदे पर ही नहीं, बल्कि परदे के पीछे भी काम किया है. वो एक बहुत अच्छे लेखक हैं और उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के संवाद भी लिखे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: गुरुग्राम में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो
गुरुग्राम में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो
Box Office Collection: आलिया भट्ट की Alpha के आते ही Welcome To The Jungle की हवा टाइट, 10 बजे तक 5 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
'अल्फा' के आते ही 'वेलकम टू द जंगल' की हवा टाइट, 10 बजे तक 5 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए करना होगा इंतजार, अगले हफ्ते हो सकते हैं विनर्स अनाउंस
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए करना होगा इंतजार, अगले हफ्ते हो सकते हैं विनर्स अनाउंस
Viral Video: रणवीर सिंह ने कजिन की शादी में जमकर किया डांस, दुल्हन ने भी लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो
रणवीर सिंह ने कजिन की शादी में जमकर किया डांस, दुल्हन ने भी लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget