एक्सप्लोरर

कादर खान के निधन से दुखी हैं अमिताभ बच्चन, बताया फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिभाशाली व्यक्ति

Kader Khan Death: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने जाने माने अभिनेता एवं लेखक कादर खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सबसे प्रतिभाशाली व्यक्ति बताया.

Kader Khan Death:  मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने जाने माने अभिनेता एवं लेखक कादर खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सबसे प्रतिभाशाली व्यक्ति बताया. लंबे समय से बीमार चल रहे कादर खान का 31 दिसम्बर को निधन हो गया था. बच्चन और खान ने ‘दो और दो पांच’, ‘मुकद्दर का सिकन्दर’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘सुहाग’, ‘कुली’ और ‘शहंशाह’ जैसी फिल्मों में एक-साथ काम किया.  बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘कादर खान का निधन हो गया. दुखद खबर. मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं. बेहतरीन मंच कलाकार, सबसे करुणामय और फिल्मों के सबसे प्रतिभाशाली.’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मेरी अधिकतर सफल फिल्मों के प्रख्यात लेखक. बेहतरीन साथी और एक गणितज्ञ.’’ खान कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे और उनका अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा. उनके बेटे ने अभिनेता के निधन की खबर की पुष्टि की है. खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और डॉक्टर उन्हें नियमित वेंटीलेटर और बीपीएपी वेंटीलेटर पर रख रहे थे. बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि अमिताभ बच्चन के करियर में कादर खान का बहुत बड़ा हाथ रहा है. ये उस वक्त की बात है जब अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की जुगत में लगे हुए थे और उनके हाथ कुछ अच्छी फिल्में लगी थी. ये वो वक्त था जब फिल्म इंडस्ट्री करवट ले रही थी और वो अपने लिए कुछ नए सुपरस्टार्स की तलाश कर रही थी. यूं तो अमिताभ बच्चन के सामने धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे बड़े सुपरस्टार्स थे. लेकिन वो लगातार अपने लिए कुछ ऐसा तलाश रहे थे जिससे वो दर्शकों के दिल में उतर सकें और अपने लिए एक खास मुकाम बना सकें. 300 से ज्यादा फिल्मों में किया अभिनय कादर खान बॉलीवुड में साल 1973 से हैं. उन्होंने फिल्म 'दाग़' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इस दौरान उन्होंने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की. विलेन, कॉमेडियन, गंभीर किरदार से लेकर अंधे तक का रोल उन्होंने बखूबी निभाया. उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया और कई सुपरहिट फिल्मों के संवाद भी लिखे. खास बात ये है कि अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल शराबी, लावारिस, मुकद्दर का सिकंदर, अमर अकबर एंथनी, नसीब और सत्ते पे सत्ता जैसी फिल्मों के संवाद भी कादर खान की कलम से ही निकले थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', 12 बजे तक 3 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' के आगे बंपर ओपनिंग करेगी 'द ओडिसी', जानें- 12 बजे तक का कलेक्शन
Ragini 3 Shooting In London: तमन्ना भाटिया ने शुरू की 'रागिनी 3' की शूटिंग, लंदन शेड्यूल से सामने आईं तस्वीरें
तमन्ना भाटिया ने शुरू की 'रागिनी 3' की शूटिंग, लंदन शेड्यूल से सामने आईं तस्वीरें
7 महीने की प्रेग्नेंसी में एक्शन क्वीन बनीं दीपिका पादुकोण, 'राका' के लिए किए शूट किए मुश्किल सीक्वेंस
प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में भी नहीं थमीं दीपिका पादुकोण, 'राका' के लिए शूट किया मुश्किल एक्शन सीक्वेंस
'3 इडियट्स सोनम वांगचुक से नहीं थी इंस्पायर', बोले आमिर खान, एक्टिविस्ट से अनशन खत्म करने की भी गुजारिश की
'3 इडियट्स सोनम वांगचुक से नहीं थी इंस्पायर', बोले आमिर खान, ये गुजारिश भी की

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget