एक्सप्लोरर

Box Office पर फ्लॉप रही ‘मुक्काबाज़’ सहित तीनों फिल्में, ये रहा कलेक्शन

इस शुक्रवार को सिनेमाघरों पर ‘मुक्काबाज़’, 'कालाकांडी' और '1921' तीन फिल्में रिलीज हुईं लेकिन कलेक्शन की बात करें तो कमाई के मामले में कोई भी फिल्म कछ खास कमाल दिखा पाने में नाकाम साबित हो रही है.

नई दिल्ली: इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘मुक्काबाज़’, 'कालाकांडी' और '1921' तीन फिल्में रिलीज हुईं. तीनों फिल्मों की कहानी की बात करें तो ये एक दूसरे से काफी अलग हैं. ‘मुक्काबाज़’ स्पोर्ट्स ड्रामा है , 'कालाकांडी’ ब्लैक कॉमेडी है और विक्रम भट्ट की ‘1921’ हॉरर फिल्म है. लेकिन कलेक्शन की बात करें तो कमाई के मामले में कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल दिखा पाने में नाकाम साबित हो रही है.

'मुक्काबाज़'

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्में बना चुके अनुराग कश्यप ने 'मुक्काबाज़' से अच्छा कमबैक किया है. उनकी इस फिल्म ने चार दिनों में 4.85 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने पहले दिन 82 लाख की कमाई की. पहले दिन तो ये फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छा रिव्यू मिला. इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में दिलचस्पी दिखी और इस फिल्म ने शनिवार को 1.51 करोड़ की कमाई की. रविवार को इस फिल्म ने 1.71 करोड़ की कमाई की. वही सोमवार को फिल्म ने 81 लाख रुपए की कमाई की. कुल मिलाकर फिल्म ने चार दिनों में 4.85 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

  '1921' विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म '1921' भी सिनेमाघरों में लोगों को नहीं खींच पा रही है. इस फिल्म ने पहले दिन 1.56 करोड़, दूसरे दिन 2.09 करोड़, तीसरे दिन 2.80 करोड़ और चौथे दिन 1.62 करोड़ रुपए की कमाई की है. जिसके बाद फिल्म ने अभी तक 8.07 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ये फिल्म 1920 सीरीज़ की अगली कड़ी है. इसमें ज़रीन खान और करण कुंद्रा मुख्य भूमिका में हैं. इससे पहले ज़रीन खान 'अक्सर 2' में नज़र आईँ थीं जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. अब उन्हें भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन दर्शकों को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही.  

'कालाकांडी'

इस फिल्म ने तीन दिनों में 3.85 करोड़ की कमाई की है. पहले दिन इस फिल्म ने 1.25 करोड़, दूसरे दिन 1.20 करोड़ और तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ की कमाई की. अक्षत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कालाकांडी' ब्लैक कॉमेडी है.

'टाइगर ज़िंदा है'

सलमान की ये फिल्म अपने चौथे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है. तीन नई फिल्में रिलीज होने के बाद भी इस फिल्म ने चौथे हफ्ते में शुक्रवार को 1.46 करोड़, शनिवार को 2.12 करोड़ और रविवार को 3.27 करोड़ की कमाई की है. वहीं सोमवार को इस फिल्म ने 1.36 करोड़ रुपए की कमाई की. कुल मिलाकर ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 327.07 करोड़ कमा चुकी है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 8 बजे तक 80 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 8 बजे तक 80 करोड़ के हुई पार
Rani Swarnkar: रातों-रात सुर्खियों में आईं रानी स्वर्णकार, जानिए कौन हैं वो हसीना, जिन पर गोविंदा ने खेला है बड़ा दांव
कौन है गोविंदा की नई हीरोइन रानी स्वर्णकार? 'चीची' की कमबैक फिल्म 'रूपा' में आएंगी नजर
Madan Mohan Death Anniversary: 'दिल ढूंढता है, लग जा गले...' जैसी गीतों के रचयिता संगीतकार मदन मोहन ने सेना में भी की थी नौकरी
'दिल ढूंढता है, लग जा गले...' जैसी गीतों के रचयिता संगीतकार मदन मोहन ने सेना में भी की थी नौकरी
क्या करती हैं अरशद वारसी की बेटी? जेन जोई की खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी पड़ जाएं फीकी
क्या करती हैं अरशद वारसी की बेटी? जेन जोई की खूबसूरती के आगे बड़ी-बड़ी हसीनाएं भी पड़ जाएं फीकी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget